फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन हुई मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

Wed, 14 Oct 2015 10:32 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की। दूसरे दिन भी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। शहर के संकटादेवी, शीतला देवी, वंकटा देवी और भुंइया माता मंदिर में दिन भर धार्मिक आयोजन जारी रहे। यहां सुबह से लेकर देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। घरों में भी लोगों ने मां भगवती की पूजा अर्चना की। शहर में कई जगह बनाए गए पूजा पंडालों में रात्रि जागरण हुआ।  
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। नगर और क्षेत्र में शारदीय नवरात्र पर जगह-जगह मां के दरबार सजे हैं। मंदिरों को रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया है और श्रद्धालुओं ने देवी प्रतिमाओं को सजाकर भव्य रूप दिया है जिससे देवी प्रतिमाएं सजीव प्रतीत हो रही हैं। श्रद्धालुओं ने सुबह से ही देवी मंदिरों में पूजन अर्चना कर मनौती मांगीं।
बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल की पुरानी कॉलोनी के 19वें दुर्गा पूजा समारोह में श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो द्वार सजाकर कृत्रिम रूप से बनाई गईं घुमावदार दुर्गम पहाड़ियों के बीच यात्रा में शामिल होकर मां वैष्णो के दर्शन किए। वैष्णो दरबार में भव्य रूप से सजाई गई मां वैष्णो देवी के साथ मां सरस्वती, मां लक्ष्मी, श्रीगणेश और श्री कार्तिकेय की मनमोहक प्रतिमाओं के साथ देवी देवताओं के वाहन सिंह, हंस, उल्लू, चूहा और मयूर भी सजाए गए हैं, जो सजीव प्रतीत होते हैं। नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी के व्रत और पूजन के लिए सुबह से ही यहां श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। यहां सुबह सहायक आबकारी आयुक्त आलोक कुमार, आबकारी निरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार, दिनेंद्र कुमार सिंह, शिवाकांत वाजपेयी, दिलीप श्रीवास्तव आदि ने मां वैष्णो दरबार में दर्शन किए।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन भुसौरिया रोड स्थित मां रक्षा  देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर मां ब्रह्मचारिणी का पूजन अर्चन की।  रक्षा देवी मंदिर में दर्शन के लिए पूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही।  मंदिर में सजी मां की मूर्ति भव्य शृंगार के कारण सजीव प्रतीत हो रही थी।  यहां श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन किया।
मूड़ा  सवारान। भैंठिया गांव में मां दुर्गा पूजा समिति की ओर से कराए जा रहे मां  दुर्गा पूजा समारोह में पं श्याम मनोहर तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ  मुख्य अतिथि विधायक विनय तिवारी और यजमान संजय वर्मा, पत्नी रानी वर्मा से  पूजन अर्चन कराकर मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई। समारोह में मां वैष्णो दरबार का उद्घाटन विधायक विनय तिवारी ने फीता  काटकर किया। समिति अध्यक्ष सत्यदेव वर्मा ने बताया कि समारोह में प्रतिदिन  सिद्धि विनायक दुर्गा जागरण पार्टी की ओर से जागरण और कुमाऊं मंडल के बाबरा एंड पार्टी की ओर से झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर सचिन  सोनी, संजय राठौर, संदीप सोनी, संतराम वर्मा, विकास सोनी, कालिका प्रसाद  वर्मा, पंकज सोनी, राजेश मौर्य, आशू सोनी, विनोद, महेश सोनी, प्रमोद सोनी,  विशाल राठौर आदि मौजूद रहे।
अजान। क्षेत्र के मुगलाखेड़ा, अजान,  इमलिया, घरथनियां आदि गांवों के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन कर  मां ब्रह्मचारिणी का उपवास रखा।
बांकेगंज। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन बांकेश्वर महादेव और राधाकृष्ण  मंदिर प्रांगण स्थित मूर्ति स्थापना स्थल पर भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़  उमड़ना शुरू हो गई।देवी भक्तों ने श्रद्धा के साथ पूजन कर  मंगलमय जीवन कामना की। दूसरे दिन पं. कुसुम  शास्त्री ने मां ब्रम्हचारिणी का विधि विधान से पूजन किया। श्रद्धालुओं ने घंटा घड़ियाल बजाकर मां के जयकारे लगाए।
ममरी। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन उपवास रखने वाले श्रद्धालुओं ने द्वितीय माता  ब्रह्मचारिणी का विधि विधान से पूजन किया और मातारानी के जयकारे लगाए। इस  मौके पर खोखाय, गोविंदापुर, हैदराबाद, महेशपुर, अहमदनगर, मूड़ाविश्नू और  माता भुइयां देवी के मंदिर पर गांव के देवी स्थानों पर पूजन करने वालों का  तांता लगा रहा।

वैष्णो दरबार में आज
गोला गोकर्णनाथ। मां दुर्गा पूजा समिति के आह्वान पर विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य कल्याण समिति के तत्वावधान में तमाम स्कूल के विद्यार्थी मां वैष्णो दरबार की पदयात्रा नगर पालिका परिषद से सुबह नौ बजे से निकालेंगे। दुर्गा पूजा समिति के अवधेश श्रीवास्तव दीपू ने बताया कि मां वैष्णो पदयात्रा का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल हरी झंडी दिखाकर करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें