फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: झुलसा रही तेज धूप, त्वचा रोग के बढ़े मरीज

विज्ञापन
मितौली सीएचसी में पर्चा कांउटर पर लगी मरीज व तीमारदारों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पारा लगातार बढ़ रहा है। चिलचिलाती धूप त्वचा पर असर डाल रही है। दाद, खाज, खुजली, सन बर्न सहित त्वचा के रोगियों में इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल में करीब 10 प्रतिशत त्वचा के रोगी इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि इस मौसम में साफ-सफाई रखने के साथ धूप में निकलने से बचे।
विज्ञापन



बुधवार को जिला अस्पताल में 1361 मरीजों की ओपीडी रही। इसमें करीब 120 मरीज त्चचा रोग के पहुंचे। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें दवा लिखी। जिला अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपेन्द्र गौतम ने बताया कि तेज धूप की वजह से त्वचा रोगियों में इजाफा हुआ है। बताया कि तेज धूप की वजह से शरीर पर पित्ती व दाने निकल रहे हैं। मरीजों को बताया जा रहा है कि तेज धूप में निकलने से बचे और खान-पान पर विशेष ध्यान रखें। अगर किसी मरीज को ज्यादा समस्या हो रही है तो कुशल चिकित्सक से ही परामर्श लें।

उपाय
-तेज धूप में निकलने से बचे।
-धूप में निकलने से पहले सन स्क्रीन का उपयोग करें।
-शरीर को पूरी तरह ढकने वाले कपड़े पहने।
-पसीने को सुखाने की कोशिश करें।
-शरीर की सफाई रखें, सुबह-शाम नहाएं।

बदलते मौसम ने बढ़ाए बुखार व उल्टी-दस्त के मरीज

मितौली। भीषण गर्मी के चलते सीएचसी मितौली की ओपीडी में मरीजों की काफी भीड़ रही। पहले दो सौ के करीब रहने वाली ओपीडी में दोगुना मरीज पहुंच रहा है। बुधवार को करीब 400 मरीजों की ओपीडी रही, जबकि करीब 20 से 25 मरीज भर्ती हुए। बुधवार को ओपीडी में पेट दर्द, उल्टी-दस्त और वायरल बुखार के मरीज पहुंचे। मरीजों की संख्या बढ़ने से अस्पताल में लंबी कतार लग गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. देवेन्द्र सिंह ने बताया कि इन दिनों तापमान बढ़ने से वायरल बुखार व डिहाइड्रेशन के मरीज बढ़े हैं। सीएचसी में आए मरीजों को उपचार के साथ दवाइयां दी जा रही हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिदिन अलग-अलग जगहों पर स्वास्थ्य विभाग की दो टीमों को लगाकर मरीजों का इलाज किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें