फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नोटिस का जवाब देने के लिए अशिक्षित और महिलाओं की भागदौड़ बढ़ी

Wed, 04 Feb 2026 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बांकेगंज ब्लॉक में ग्रामीणों की उमड़ी भीड़। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद नो-मैपिंग वाले कई मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें विशेष रूप से अशिक्षित और महिला मतदाताओं के लिए अभिलेख पूरा करना बड़ी चुनौती बन गया है। अधिकांश मतदाता परिवार रजिस्टर की नकल को ही भरोसेमंद अभिलेख मान रहे हैं, जिसके लिए उन्हें अपने मायके की दौड़-भाग करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

मोहम्मदी नगर पालिका में नोटिस निस्तारण के दौरान बड़ी संख्या में मतदाता भीड़ जुटी रही। बौधीकला की ईश्वरवती, तेंदुआ कंजा के रामसेवक और मदनलाल नोटिस निस्तारण में परेशान दिखाई दिए। बीएलओ बीना ने बताया कि शिकायतें आने पर उन्हें बीएलओ के माध्यम से निस्तारित किया जाता है लेकिन कई बार मतदाता दस्तावेज लेकर नहीं आते और कभी-कभी अभद्रता भी करते हैं।
बेहजम के बसारा के बीएलओ गया प्रसाद और कमलेश कुमार भार्गव ने कहा कि उनके पास फाॅर्म संख्या आठ और घोषणापत्र नहीं होने के कारण कई मतदाता परेशान हैं। संसारपुर के बीएलओ अजित सिंह, रामनरेश और मधुबाला गुप्ता ने बताया कि मतदाताओं को बार-बार दस्तावेजों के बारे में समझाने के बावजूद उन्हें समस्याएं आती रहती हैं। जिन मतदाताओं के माता-पिता नहीं हैं या जिनके परिवार रजिस्टर में बचपन में नाम गलत लिखा गया था, उन्हें विशेष कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। अलीगंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय के बीएलओ कुशमौरी प्रेम किशोर ने कहा कि प्रमाण-पत्र देने में लोगों को कई कठिनाइयां आ रही हैं।
विज्ञापन

बांकेगंज ब्लाॅक में 500 मतदाताओं की हो चुकी सुनवाई
बांकेगंज ब्लॉक क्षेत्र में 20 बूथों के 1500 मतदाता नोटिस के दायरे में हैं, जिनकी सुनवाई जारी है। बीडीओ आरके अहिरवार ने बताया कि करीब 500 मतदाताओं के नोटिस की सुनवाई हो चुकी है और परिवार रजिस्टर की नकल उनके लिए सबसे मजबूत साक्ष्य के रूप में काम कर रही है। उन्होंने सचिवों को निर्देश दिए कि नोटिस वाले मतदाताओं को आवश्यकतानुसार तुरंत परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें मतदाता सूची में शामिल किया जा सके। सुनवाई की प्रक्रिया 6 फरवरी को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें