फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागदौड़ खत्म, एमसीएच विंग में शिफ्ट होगी इमरजेंसी

विज्ञापन
बैठक करते सीएमओ।
विज्ञापन
ओयल स्थित ट्रामा सेंटर भी एमसीएच विंग में किया जाएगा स्थानांतरित
विज्ञापन

मरीजों को अब दो जगह नहीं पड़ेगा दौड़ना, एक जगह मिलेगा इलाज
लखीमपुर खीरी। मरीजों को एक ही छत के नीचे चिकित्सीय लाभ मुहैया कराने के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी और ओयल स्थित ट्रामा सेंटर को एमसीएच विंग में ही शिफ्ट किया जाएगा। मंगलवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में डॉक्टरों की सहमति से यह निर्णय लिया गया। अब तक एमसीएच विंग में ओपीडी और इमरजेंसी जिला अस्पताल भवन में ही चलने से मरीज दोनों जगह के चक्कर लगाने के लिए मजबूर थे।
सीएमओ कार्यालय सभागार में मंगलवार को आयोजित बैठक में जिला अस्पताल की इमरजेंसी एवं ट्रामा सेंटर, डायलिसिस सेंटर को एमसीएच विंग में शिफ्ट करने सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। इसमें जिला अस्पताल स्टाफ सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों ने एमसीएच विंग में ही मरीजों को समस्त चिकित्सीय सुविधा मुहैया करने पर सहमति जताई। साथ ही कोविड एल- टू अस्पताल को तीसरी मंजिल पर आइसोलेशन के रूप में और आईसीयू वार्ड को प्रथम तल पर संचालित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में अधीक्षक एमसीएच विंग डॉ. एसी श्रीवास्तव, अधीक्षक जिला अस्पताल डॉ. मदन लाल, एसीएमओ डॉ. अश्विनी कुमार, डॉ. बीसी पंत, डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, डिप्टी सीएमओ लाल जी पासी व डॉ. धनीराम भार्गव सहित जिला अस्पताल से एनेस्थेटिक डॉ. एसके मिश्रा, डॉ. आरपी वर्मा, डॉ. राजकुमार वर्मा, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. एसके सिंह, डॉ. हर्ष देव भारती, डॉ. हर्षिता अवस्थी, डॉ. एके कोहली, डॉ. आईके रामचंदानी, डॉ. शिखर बाजपेई, डॉ. ललित कुमार, डॉ. एके द्विवेदी, डीपीएम अनिल यादव सहित चीफ फार्मासिस्ट डॉ. आशुतोष अवस्थी, फार्मासिस्ट परमानंद वर्मा मौजूद रहे। 
ट्रामा बना रेफरल सेंटर
दो साल पहले ओयल में ट्रामा सेंटर बनकर तैयार हुआ था। माननीयों ने घायलों को जिले में बेहतर इलाज मुहैया कराने के दावे किए थे, लेकिन संसाधन और स्टाफ के अभाव में ट्रामा सेंटर सिर्फ रेफरल सेंटर बनकर रह गया। शुभारंभ करने के बाद माननीयों ने दोबारा इसकी ओर देखा तक नहीं। ऐसे में मरीजों को होने वाली दिक्क्तों को देखते हुए बैठक में इसको भी एमसीएच विंग में शिफ्ट करने पर सहमति बनी। इससे जिले वासियों को अब एमसीएच विंग में ही समस्त चिकित्सीय लाभ मिलने लगेगें। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

एमसीएच विंग में ओपीडी और पुरानी जगह पर ही इमरजेंसी चलने से जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं दो भागों में बंट गई थी। इससे मरीज और तीमारदारों को असुविधा हो रही थी। मंगलवार को बैठक में इमरजेंसी, डायलिसिस सेंटर और ओयल के ट्रामा सेंटर को भी एमसीएच विंग में शिफ्ट करने का निर्णय सभी की सहमति से लिया गया है। इससे मरीजों को एक ही छत के नीचें बेहतर इलाज मिल सकेगा। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया जा रहा है।
- डॉ. शैलेंद्र भटनागर, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें