फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छज्जा गिरा, मलबे के नीचे दबकर छात्र की मौत

Thu, 06 Jul 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  धौरहरा खीरी। 
विज्ञापन
माौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घर की सफाई करते समय हुआ हादसा, 12 जुलाई को होनी थी बहन की शादी 
विज्ञापन

बहन की शादी की तैयारी को लेकर चल रही साफ-सफाई के दौरान मोहल्ला कोरियाना में अचानक घर का छज्जा गिर गया, जिससे गृहस्वामी का पुत्र फहीम घायल हो गया। परिवार के लोग उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला कोरियाना निवासी सहनवाज की बेटी की शादी आगामी 12 जुलाई को होनी थी। घर की साफ-सफाई चल रही थी। घर के बाहर कूड़ा हटाया जा रहा था। वहां छज्जे के नीचे शहनवाज का पुत्र फहीम(12) खड़ा था। अचानक छज्जा भरभरा कर गिर गया। जिससे छज्जे के मलबे के नीचे दबकर फहीम घायल हो गया। परिवारवालों और मौके पर मौजूद मजदूरों ने मलबे को हटाकर छात्र को बाहर निकाला। घर वाले घायल को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फहीम कक्षा पांच पास कर चुका था। अचानक हुए इस हादसे से खुशियां मातम में बदल गयी। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर शव को दफन कर दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें