फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: क्लेश हरण मंदिर का मार्ग जर्जर, कांवड़ियों को निकलने में होगी मुश्किल

विज्ञापन
लिंकमार्ग ग्राम बांसी -संवाद
विज्ञापन
अलीगंज। ग्राम बांसी स्थित क्लेश हरण मंदिर को जाने वाला मार्ग जर्जर है। यहां से होकर कांवरियों का निकलना मुश्किल होगा। वर्ष 2004-2005 में ग्राम बांसी आंबेडकर ग्राम चयनित हुआ था। इसी के तहत 260 मीटर लिंक मार्ग का निर्माण लोक निर्माण खंड 3 के द्वारा किया गया था। इस मार्ग का निर्माण करीब 20 साल हो गए हैं, जिससे उक्त मार्ग की हालत काफी खराब हो गई। इस लिंक मार्ग पर ग्रामवासी प्राचीन क्लेश हरण मंदिर, श्री गुरुनानक देव पब्लिक स्कूल के बच्चों और ग्रामीणों को आना जाना लगा रहता है।
विज्ञापन

तत्कालीन ग्राम प्रधान रामचंद्र वर्मा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि इसको लेकर कई बार शिकायत पीडब्ल्यूडी को की गई, लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। इस बारे में लोक निर्माण खंड-तीन के अवर अभियंता आरसी वर्मा ने बताया कि इसे कार्य योजना में सम्मिलित कर लिया जाएगा। नवीनीकरण योजना वर्ष 2025-26 में कर ली जाएगी। धनराशि आवंटित होने पर नवीनीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें