खराब सड़क मुड़िया हेमसिंह रैनागंज। संवाद
- फोटो : मेडिकल कॉलेज की ओपीडी के मेडिसिन विभाग में मरीजों को देखतीं डॉ. कावेरी उपाध्याय व अन्य चिकित्सक।
बिजुआ। मुड़िया हेमसिंह से रैनागंज तक जाने वाली सड़क इतनी बदहाल हो चुकी है कि अब सिर्फ सड़क का नाम ही बचा है। सड़क खराब होने से क्षेत्र के लोग काफी परेशान हैं।
लगभग पांच किलोमीटर लंबी सड़क का यही पता नहीं है कि किस विभाग से संबंधित है। पीडब्ल्यूडी, जिला पंचायत व गन्ना विकास विभाग कोई भी इस सड़क को अपना नहीं मान रहा। लगभग आधा दर्जन गांवों के लोगों का रोजाना आना-जाना रहता है। रास्ते में उप स्वास्थ्य केंद्र डुंडवा भी पड़ता है।
प्रसव कराने या मरीजों को लेकर जाने वाली एंबुलेंस को भी अनावश्यक विलंब होता है। मुड़िया हेमसिंह के प्रधान के पति पवन भारती, नौसरजोगी प्रधान शिवकुमार गुप्ता, रमेश्वरापुर प्रधान हर्षदीप सिंह, रामनगर प्रधान महेश सिंह ने इस सड़क को बनवाने की मांग की है।