सिकंदराबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के मूड़ा दीक्षित निवासी संजीत कुमार दीक्षित की संदिग्ध अवस्था में मौत के मामले में परिवार वालों को हत्या कर शव लटकाने की आशंका है। परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अधिकारियों के चक्कर काटने के बाद अब केंद्रीय गृह राज्यमंत्री से रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
सिकंदराबाद चौकी क्षेत्र के ग्राम मूड़ा दीक्षित निवासी संजीत कुमार दीक्षित का शव संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर मिला था। परिजनों के अनुसार, उसकी पीठ पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग नीमगांव एसओ से की थी। रिपोर्ट दर्ज न होने पर एसपी से शिकायत की थी। एसपी ने जांच सीओ मितौली को सौंपी थी। अब पीड़ित ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी से रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है। सीओ मितौली सुबोध कुमार जायसवाल ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। मंत्री से गुहार के बाद अब मामले की जांच एएसपी नैपाल सिंह कर रहे है। संवाद