मितौली। कचियानी निवासी दीपक पुत्र मूलचंद ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम रौतापुर ग्राम पंचायत के प्रधान संतोष कुमार निवासी कचियानी ने शराब पीकर खाली शीशी उसकी छत पर फेंक दी।
विरोध करने पर प्रधान संतोष कुमार अपने बेटे नंदी उर्फ शिवांशु के साथ घर में घुस आए। लात-घूसों और डंडों से मारापीटा। मारपीट में दीपक, पत्नी मोहिनी, नेहा व मां सुनीता को चोट आई है। आरोप है कि प्रधान व उसके साथियों ने जन सेवा केंद्र में रखा कंप्यूटर भी तोड़ दिया है। विमल व प्रधान के बेटे सत्यम ने भी गाली गलौज की। थाना प्रभारी आलोक कुमार धीमान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद