फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रात में दूधिया रोशनी से जगमगाता है रेलवे स्टेशन

विज्ञापन
रंग बिरंगी फसाड लाइटों से झिलमिलाता मैलानी स्टेशन का पार्श्वभागस्रोत-संवाद
विज्ञापन
मैलानी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चयनित मैलानी जंक्शन में पहले चरण का काम पूरा हो गया है। सुंदरीकरण के तहत कराए गए कार्यों से रेलवे स्टेशन का मुख्य द्वार रात में दूधिया रोशनी से, तो स्टेशन का पार्श्व भाग रंगबिरंगी फसाड लाइटों से जगमगाने लगा है। स्टेशन का सामने का भाग एयरपोर्ट जैसा नजर आने लगा है।
विज्ञापन

रेल मंत्रालय स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत दीर्घकालिक दृष्टिकोण से स्टेशनों का विकास कर स्टेशनों को शहर के मुख्य स्थान के रूप में विकसित कर रहा है। इस योजना में चयनित मैलानी स्टेशन का भी कायाकल्प कर लगभग साढ़े 17 करोड़ की लागत से नई सुविधाओं के साथ ही पुरानी सुविधाओं के साथ अपग्रेड करने की योजना है।
पहले चरण में मुख्य प्रवेश द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया का विकास, पोर्टिको, पार्क, कोच गाइडेंस सिस्टम, फसाड लाइट, उन्नत लाइटिंग, ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, एलईडी, नाम पट्टिकाएं, शौचालयों का आधुनिकीकरण, दो बड़े प्रवेश द्वार का काम पूरा हो गया है। जबकि बारह मीटर चौड़ा फुटओवर ब्रिज, एस्केलेटर, लिफ्ट आदि का काम होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें