फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के शौचालय की रेलिंग गिरी, मलबे में दबकर बालक की मौत

विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
सिकंद्राबाद (लखीमपुर खीरी)। ब्लॉक बेहजम के गांव लूकेपारा में प्राथमिक स्कूल के शौचालय की रेलिंग अचानक भरभराकर ढह गई। इस दौरान मलबे के नीचे दबकर वहां खेल रहे पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे की हालत गंभीर बनी है। थाना नीमगांव पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव घर वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

गांव लूकेपारा निवासी रामेश्वर ने बताया कि पुत्र बबलू उर्फ रवि (5) आंगनबाड़ी केंद्र पर पढ़ता था। मंगलवार की दोपहर बबलू उर्फ रवि अपने दोस्त पड़ोस के सुरेश के पुत्र कपिल (9) के साथ प्राथमिक स्कूल के शौचालय के पास खेल रहा था। इसी दौरान कुछ बच्चे शौचालय के ऊपर चढ़कर पेड़ से फल तोड़ने लगे। इस बीच शौचालय की रेलिंग भरभराकर नीचे गिर गई। जिसके मलबे के नीचे बबलू दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कपिल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग काफी संख्या में ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर एबीएसए विनोद गौतम, निरीक्षक (अपराध) राजवीर सिंह और बेहजम चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव घर वालों को सौंप दिया, जबकि घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शौचालय की रेलिंग गिरी है, जो जर्जर नहीं थी। कुछ लड़के शौचालय की छत पर चढ़कर फल तोड़ रहे थे इससे हादसा हुआ है।
-विनोद गौतम, एबीएसए बेहजम
मृतक के पिता की सूचना पर पोस्टमार्टम कराकर शव घर वालों को सौंप दिया गया है। अब तक परिवार वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजवीर सिंह निरीक्षक अपराध, थाना नीमगांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें