फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधवा में चालकों, गाइडों और दैनिक कर्मियों का आंदोलन जारी

Mon, 01 Feb 2016 06:13 PM IST
पलियाकलां।
विज्ञापन
विज्ञापन
28 जनवरी से दुधवा के जिप्सी चालक, गाइड कार्य बहिष्कार पर थे और एक-दो दिन बाद इसमें दैनिक कर्मचारी संघ भी शामिल हो गया। जिससे यहां पर्यटन तकरीबन  बंद हो गया था। हालांकि पर्यटन पर पड़ रहे ब़ुरे असर को देखते हुए डीडी ने पार्क क्षेत्र में पेट्रोलिंग और पर्यटन कार्य में कई सरकारी वाहनों को लगा दिया।  इससे शनिवार की शाम से पर्यटन शुरू हो गया और सैलानियों को जंगल का भ्रमण कराया जाने लगा। फिलहाल इसके बाद भी जिप्सी चालकों, मालिकों, गाइडों, दैनिक कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी रहा। सोमवार को वे सब पलिया दुधवा मुख्यालय में एकत्र हुए और यहां एक बैठक के साथ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इसमें उन्होंने कहा कि अब तक उनके पत्रों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वह अपनी मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। कहा कि इसी तरह अधिकारी और उनके साथ के कर्मी  उनका उत्पीड़न करते रहेंगे तो उनका काम करना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि जिप्सी वालों का क्या दोष था जो अधिकारियों ने इस तरह की कार्रवाई की। जांच करते तो नियमों से करते कोई आपत्ति नहीं करता। जिप्सियों को जेसीबी से उठा ले जाना किस तरह की जांच है। उन्होंने कहा कि कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उनका आंदोलन और बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें