फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म हो गई पालिका कर्मियों की हड़ताल

Mon, 01 Feb 2016 06:10 PM IST
पलियाकलां।
विज्ञापन
विज्ञापन
25 जनवरी से नगर पालिका के सभी कर्मी स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के बैनर तले हड़ताल पर चले गए थे। कर्मियों का आरोप था कि पालिकाध्यक्ष उनके साथ बदसलूकी करते हैं। यह हड़ताल सोमवार की सुबह आठवें दिन भी जारी रही इसी दौरान एसडीएम और कई पालिका सदस्य वहां पहुंचे और नाराज कर्मियों सेे बातचीत की। लंबी गुफ्तगू के बाद लिखित समझौता हुआ कि किसी भी कर्मी का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष किसी कर्मचारी से अभद्रता व असभ्य व्यवहार नहीं करेंगे, किसी कर्मी को सीधे आदेशित नहीं करेंगे। इस पर पालिका कर्मी कार्य पर लौट ओ। नगर पालिका कर्मियों की हड़ताल से नगर में कूड़े करकट के ढेर लग गए थे साथ ही नालियां गंदगी से बजबजाने लगीं थीं। सोमवार को समझौते के बाद हड़ताल खत्म होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें