समूह के उत्पादों का अवलोकन करते हुए प्रभारी मंत्री। स्रोत : विभाग
लखीमपुर खीरी। स्वयं सहायता समूहों और एफपीओ के उत्पादन अब लखीरा के नाम से जाने जाएंगे। राजापुर में स्थित आकांक्षा स्टोर में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने लखीरा ब्रांड नाम, टैगलाइन और लोगो का अनावरण कर लांचिंग की।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि अब वो दिन दूर नहीं जब लखीमपुर की महिलाएं सिर्फ घर तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि उनका हुनर ‘लखीरा’ बनकर देशभर में पहचाना जाएगा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि लखीरा महिला की मेहनत का नाम है, जिसने चुपचाप सपने बुने और अब उन्हें साकार करने निकली है। सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि लखीरा महिलाओं के हुनर को नई पहचान देने का मंच है। इस दौरान विधायक योगेश वर्मा, विनोद शंकर अवस्थी सहित विभागीय अधिकारी व समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।