सिविल लाइंस स्थित मनकामेश्वर मंदिर की स्थापना के सौ साल पूरे होने पर भव्य झांकियों के साथ भगवान शिव की एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा मंदिर से शुरू होकर इमली चौराहा, हमदर्द दवाखाना होते हुए मेनरोड से गुजरी। इस शिव मंदिर की स्थापना 1915 में पं. अयोध्या प्रसाद वाजपेयी ने की थी।
शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में मंदिर पर 18 से 24 नवंबर तक विभिन्न धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर वृंदावन व्यास पीठ के पं. प्रेम कृष्ण शास्त्री जी महाराज श्रीमद् भागवत कथा का वाचन करेंगे। शोभायात्रा में भगवान शिव के परिवार माता पार्वती और श्री गणेश की झांकी अत्यंत मनोहारी थी। शोभा यात्रा के आगे हनुमान रूप धरे एक युवक गदा लेकर चल रहा था। श्री राधा कृष्ण की झांकी भी अत्यंत आकर्षक थी।
शोभायात्रा में विजय शुक्ला, राजेश कुमार शुक्ल, सिद्घ गोपाल तिवारी, शशांक दीक्षित, प्यारे लाल श्रीवास्तव, ओम निरंजन, मयंक दीक्षित, राजीव मिश्र, वेद नरायन तिवारी, विवेक तिवारी, राज किशोर पांडेय प्रहरी, शिवम, शिखर, विजय तिवारी रजनीश मिश्र, विनायक द्घिवेदी, बासुदेव शुक्ल, प्रभात शुक्ला, आचार्य राघवराम तिवारी, नंद कुमार मिश्र, कल्लू राम पांडेय, नरेंद्र कुमार शुक्ल समेत सैकड़ों पुरुष और महिलाएं मौजूद रहे।