फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हेल्प डेस्क में छात्राओं को डीएल बनवाने की बताई प्रक्रिया

Thu, 06 Nov 2025 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
आर्य कन्या महाविद्यालय में हेल्प डेस्क पर छात्राओं को दी जा रही जानकारी। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भगवानदीन आर्य कन्या महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को प्राचार्य प्रो. गीता शुक्ला के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं की सुरक्षा, जागरूकता और सशक्तिकरण के उद्देश्य से हेल्प डेस्क की स्थापना की गई। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका शिवांगी सक्सेना, डॉ. क्षमा तिवारी और विमलेश ने किया।
विज्ञापन



शिक्षिकाओं ने छात्राओं से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181 और 1076 के बारे में जानकारी दी। साथ ही छात्राओं को अपनी समस्याएं बेझिझक साझा करने और किसी भी प्रकार की असुविधा या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।

एआरटीओ कार्यालय से आए कर्मचारियों ने छात्राओं को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया के बारे में बताया। उन्होंने ऑनलाइन आवेदन, आवश्यक दस्तावेज, शुल्क और ड्राइविंग टेस्ट से जुड़ी जानकारी साझा की। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सवाल पूछे और प्रक्रिया को समझा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें