फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रंग पड़ने से आंखों में सूजन के साथ बढ़ी खुजली की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। होली पर रंग खेलने के दौरान लापरवाही बरतना लोगों को भारी पड़ गया। आंखों में रंग पड़ने से कई लोगों की आंखों में जलन के साथ सूजन बढ़ गई है। वहीं, कुछ की आंखों में लगातार खुजली की समस्या देखने को मिल रही है। होली के दौरान आंखों में रंग पड़ने के बाद कई लोग समस्या लेकर जिला अस्पताल तो कई निजी अस्पतालों में पहुंचे।
विज्ञापन

होली पर रंगोत्सव वाले दिन जिलेभर में जमकर रंग खेला गया। बुजुर्ग, बच्चे, युवा, महिलाएं हर किसी ने रंग खेला। रंग खेलने के दौरान कई लोगों के आंखों में भी रंग पड़ गया। इसकी वजह से उनकी आंखों में समस्या पैदा हो गई। मोहल्ला अर्जुनपुरवा निवासी 15 वर्षीय संतोष कुमार की दाहिनी आंख में किसी ने अचानक रंग डाल दिया। रंग पड़ते ही आंख को मसल दिया, जिसकी वजह से रंग आंखों में फैल गया और उनमें जलन पड़ने लगी। स्थिति गंभीर होने पर पास ही एक डॉक्टर को दिखाया।
वहीं निर्मलनगर में सुबोध के आंखों में गीला रंग पड़ गया। जलन शुरू होने के बाद उन्होंने भी पास के डॉक्टर को दिखाकर दवा ली। नौरंगाबाद निवासी 25 वर्षीय अर्जुन की बाई आंख में रंग पड़ने से धुंधला दिखने लगा। आंसू निकलने लगे। अर्जुन ने पानी से धुलाई की, लेकिन आंसू नहीं बंद हो रहे थे। इसके बाद डॉक्टर से दवा लेनी पड़ी। छाउछ निवासी प्रशांत गुप्ता के आंखों में रंग पड़ने से जलन शुरू हो गई, जो दोपहर बाद ओयल में स्थित जिला अस्पताल में दवा लेने पहुंचे।
विज्ञापन


अवकाश होने से 12 बजे तक खुला अस्पताल
होली का अवकाश होने के कारण मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक जिला अस्पताल खुला। त्योहार होने की वजह से बहुत कम ही मरीज दवा लेने पहुंचे। सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक मात्र 350 ही मरीज पहुंचे। इसमें अधिकांश मरीज चोट, बुखार, खांसी आदि सामान्य मरीज रहे। जबकि आंखों व स्किन के मरीजों की संख्या भी सामान्य रही।

बढ़ जाएंगे स्किन के मामले
जिला अस्पताल के स्किन रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपेंद्र गौतम ने बताया कि होली के बाद अक्सर स्किन की समस्या के मामले बढ़ जाते हैं। होली के दौरान काफी लोग केमिकल वाले रंग खेलते हैं, जो स्किन के लिए घातक होती है। केमिकल का असर दो से तीन दिन बाद दिखने लगता है। केमिकल रंग स्किन को नुकसान पहुंचते है। रंग छुड़ाने के लिए लोग शरीर को रगड़ते हैं, जिसका असर स्किन पर पड़ता है। स्किन की समस्या और बढ़ जाती है। दो से तीन बाद मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें