फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सात दिन-सात घंटे बिजली कटौती का नया रोस्टर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रीवैंप योजना के तहत होने वाले कार्यों के चलते ऊर्जा निगम ने बिजली कटौती का नया रोस्टर जारी कर दिया है। यह रोस्टर 27 मार्च से दो अप्रैल तक जारी रहेगा। रोस्टर के तहत मोहल्लावार सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि समय रहते अपने जरूरी काम निपटा लें, ताकि कटौती के दौरान दिक्कत न आए।
विज्ञापन


यहां होगी कटौती
27 मार्च को मोहल्ला नई बस्ती, द्वारिकापुरी, सेठघाट चौराहा, फत्तेपुर बगिया, बुखारीटोला, छाउछ, गोटैयाबाग, पिपरिया शिव मन्दिर, रघुनाथ अस्पताल के पास, नौरंगाबाद।
28 मार्च को आयुष नर्सिंग होम के पास, शिवपुरी काॅलोनी, अर्जुनपुरवा, बाबूराम सराफनगर, हनियां टोला, गैस प्लांट के पास, चमन लाल आरा मशीन, ईदगाह के पास नौरंगाबाद, मंजू त्यागी वाली गली, प्यारेपुर।
विज्ञापन

29 मार्च को नई बस्ती, मीरपुर, नौरंगाबाद, द्वारिकापुरी काॅलोनी, निर्मल आश्रम, महंत हरि सिंह स्कूल, रौजा टोला, बेहजम रोड, हर्ष राही ढाबा के पास, गोटैयाबाग।
30 मार्च को नियर बीआरसी छाउछ विद्यालय, केपी बैंक्वेट हाल, पटेलनगर, नई बस्ती, शिवपुरी काॅलोनी, फत्तेपुर बगिया, सेठघाट चौराहा, निजामपुर, प्यारेपुर, रत्तासराय।
31 मार्च को गोला रोड, गोटैयाबाग, आयुष नर्सिंग होम के पास, द्वारिकापुरी काॅलोनी, महंत हरि सिंह स्कूल, रामापुर, नौरंगाबाद, पिपरिया शिव मंदिर, मदरसा डीहपुर।
1 अप्रैल को नई बस्ती, पटेल नगर, सुमित्रा मोटर्स, अजय मोटर्स, शिवपुरी काॅलोनी, प्यारेपुर, कब्रिस्तान के पास नौरंगाबाद, रौजा टोला।
2 अप्रैल को तेज नारायन त्रिवेदी, द्वारिकापुरी काॅलोनी, अर्जुनपुरवा, रत्तासराय, खखरा ग्राम, चमनलाल आरा मशीन के पास, पिपरिया शिव मन्दिर, ईदगाह के पास नौरंगाबाद में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली कटौती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें