फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बांकेगंज के प्रधानों ने सपा सांसद का पतला फूंका

Sat, 25 Mar 2023 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बांकेगंज में प्रधानों ने सपा सांसद का पुतला फूंका।
विज्ञापन
बांकेगंज। सपा सांसद (राज्य सभा) प्रोफेसर राम गोपाल यादव की प्रधानों के खिलाफ टिप्पणी के विरोध में अखिल भारतीय प्रधान संघ के आहवाहन पर विकास खंड बांकेगंज प्रधान संघ अध्यक्ष हरजिंदर सिंह के नेतृत्व में ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने सांसद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंक कर विरोध जताया।
विज्ञापन

शुक्रवार ब्लॉक मुख्यालय पर एकत्र हुए प्रधानों ने कहा कि प्रधान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी उनकी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। इस दौरान सपा सांसद प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने प्रधानों के खिलाफ अभ्रद टिप्पणी की गई। इस टिप्पणी की जितनी निंदा की जाए कम है। इस मौके पर मुनीष शर्मा, कंधई लाल, रंजीत सिंह, गोविंद शुक्ला, विनोद कुमार भारती आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें