फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नेपाली महिला पर बाघ ने किया हमला, मौत

Sat, 25 Mar 2023 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गौरीफंटा जंगल में घटना के बाद मौजूद एसएसबी जवान।
विज्ञापन
गौरीफंटा। दुधवा नेशनल पार्क के जंगल के गौरीफंटा रेंज में लकड़ी बीनने गई एक नेपाली महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। जिसमें महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह दुधवा नेशनल पार्क सीमा स्थित गौरीफंटा रेंज के पिलर संख्या 171-172 के बीच जंगल में एक नेपाली महिला को बाघ ने हमलाकर मार दिया। गौरीफंटा रेंजर रमेश चंद्र यादव ने बताया कि सुबह उक्त महिला को बाघ ने मारा है। महिला बॉर्डर से करीब डेढ़ किलोमीटर जंगल के अंदर लकड़ी बीनने गई थी। गौरीफंटा कोतवाल अनिल कुमार पुलिस व एसएसबी जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

नेपाल सीमा पर स्थित ग्रामीणों ने उक्त महिला की शिनाख्त गंगा सारंगी (कलसा) पत्नी अम्मे सारंगी निवासी वार्ड नंबर दस भीम बस्ती जिला कंचनपुर नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया है। उधर, बाघ द्वारा बॉर्डर पर पहली बार ऐसी घटना होने से भारत व नेपाल के दोनों देशों के ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें