फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कच्ची शराब तो कहीं तमंचा बरामदगी से हुई पुलिस के नए साल की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पुलिस ने कहीं कच्ची शराब तो कहीं तमंचा बरामदगी के साथ नए साल के पहले दिन की शुरुआत की। भले ही लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए हर साल नए-नए तरीके अपना रहे हैं, पर पुलिस अब भी परंपरागत रूप से नए साल के पहले दिन गुडवर्क के मुकदमे लिखने के ढर्रे पर चल रही है। संपूर्णानगर थाने को छोड़कर हर जगह गुडवर्क के मुकदमे लिखे गए।
विज्ञापन

हैदराबाद थाने में 10 लीटर कच्ची शराब बरामदगी का एक मुकदमा ग्राम तुर्की खेड़ा निवासी रामसरन के खिलाफ दर्ज किया गया है। मैलानी पुलिस ने तमंचा सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करके गुडवर्क दर्ज किया है। मोहम्मदी कोतवाली में नए साल के पहले दिन कोई मुकदमा नहीं लिखा गया।
मझगई थाने में एक मुकदमा कच्ची शराब बनाने का दर्ज हुआ है। थाना प्रभारी दया शंकर द्विवेदी ने बताया कि 31 दिसंबर 2024 को कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। उधर, थाना निघासन और सिंगाही में आज कोई मुकदमा नहीं लिखा गया। गोला कोतवाली में कच्ची शराब से संबंधित एक मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

मितौली थाने में साल का पहला मुकदमा अवैध असलहा सहित एक व्यक्ति की गिरफ्तारी का दर्ज हुआ है। थाना खमरिया में शराब बनाते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा गया है, मुकदमा दर्ज हुआ है। शारदा नगर थाने में नए साल में पहला मुकदमा आबकारी एक्ट में दर्ज किया गया। यहां हर रोज औसतन तीन से चार मुकदमे दर्ज होते हैं। वहीं फूलबेहड़ पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। यहां औसतन चार से पांच मुकदमा दर्ज होते हैं।
बरवर में 10 लीटर कच्ची शराब बरामदगी का मुकदमा गांव रसूलपुर निवासी देववती के खिलाफ दर्ज किया गया है। पढ़ुआ थाने में बुधवार को चार मुकदमे दर्ज किए गए, जो गुडवर्क के रहे। उधर, उचौलिया थाने के प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार सिंह ने बताया कि साल के पहले दिन आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
सम्पूर्णानगर थाना प्रभारी ओम प्रकाश राय ने बताया कि बुधवार को दो मुकदमे दर्ज हुए। एक आबकारी एक्ट का और दूसरा 324,352,351,109 बीएनएस का दर्ज किया गया।

पलिया कोतवाली में नए साल के पहले दिन कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। पलिया कोतवाल मनबोध तिवारी ने बताया कि साल के अंतिम दिन तीन मुकदमे दर्ज हुए थे। मैगलगंज इंस्पेक्टर रमेश पांडे ने बताया कि पहले दिन दस लीटर शराब बरामदगी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें