फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आठ गांवों की राह होगी आसान, सड़क निर्माण के लिए बजट मंजूर

Sat, 10 Oct 2026 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। निघासन क्षेत्र के आठ गांवों के ग्रामीणों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। बबियारी से बेहननपुरवा तक 1.40 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए शासन ने 161.94 लाख रुपये मंजूर किए हैं। इसमें 3.86 लाख रुपये मार्ग के रखरखाव के लिए शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग खंड-एक के अनुसार, निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। इसके पूरा होने के बाद काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग खंड-एक के अधिशासी अभियंता केके झा ने बताया कि संपर्क मार्ग के निर्माण की टेंडर प्रक्रिया जारी है। बारिश के बाद निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
इस मार्ग से बबियारी, बैरिया, बाबागंज, डंडूंरी, मुन्नालाल पुरवा, भवनिया पुरवा, सरपतहा और कठौहा-भैरमपुर के ग्रामीणों का आवागमन जुड़ा है। सड़क बनने से इन गांवों के लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

ग्रामीण अधिवक्ता राम निवास, रूप चंद जायसवाल, आशीष कुमार और अब्दुल वहीद आदि ने बताया कि संपर्क मार्ग का निर्माण क्षेत्र के लोगों के लिए राहत देने वाला होगा। सड़क बनने से आवागमन सुगम होगा। अब ग्रामीणों को निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें