जेसीआई शताब्दी जनसंपर्क सप्ताह-2015 के तहत युगल और समूह नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने जमकर धमाल मचाया। आओ झूमे नाचे गाएं नृत्य प्रतियोगिता में लखीमपुर शहर के अलावा गोला, मोहम्मदी, पलिया, मैलानी और सीतापुर के प्रतिभागी शामिल हुए। रविवार देर रात तक चली ये प्रतियोगिता अपने रंग बिखेरती रही।
जेसीआई शताब्दी जनसंपर्क सप्ताह में 14 और 15 सितंबर को होने वाली प्रतियोगिताएं स्थगित कर दी गईं थी। आओ झूमे नाचे प्रतियोगिता उपाध्यक्ष देवेश गुप्ता और रूपेश सचदेवा के निर्देशन और पूर्वाध्यक्ष विकास टंडन के मार्गदर्शन में हुई। कार्यक्रम का संचालन आर्येंद्रपाल सिंह ने किया। संचालन में शिवांगी गुप्ता, विशाल सेठ, संदीप सिंह का भी योगदान रहा।
प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की जसविंदर कौर, युवराजदत्त महाविद्यालय की डॉ. नीलम त्रिवेदी और नूपूर महेंद्रा शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम के प्रायोजक वासिफ खान और विशिष्ट अतिथि के रूप में एलएम तिवारी और पीसी गुप्ता मौजूद रहे। प्रतियोगिता युगल नृत्य की प्रस्तुतियों से शुरू हुईं। विभिन्न डांस क्लब और अन्य युगलों ने सहभागिता की और निर्णय के बाद मैलानी के राहुल और शहनवाज की जोड़ी ने विजेता का ताज हासिल किया।
नटराज इंस्टीट्यूट ऑफ डांस की आकांक्षा अवस्थी और कृष्णा श्रीवास्तव उपविजेता रहीं। वी एंड एस ग्रुप के विशाल और सोमराज की जोड़ी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य में सुनील, विशाल और वीरेंद्र का समूह विजेता बना, दूसरे स्थान पर पलिया के सौम्या साहनी, सुरभि साहनी, कुशाग्र माहेश्वरी, सक्षम श्रीवास्तव, हैप्पी गुप्ता और रवि रॉक का समूह रहा, इसी प्रकार तीसरे स्थान पर शैडो ग्रुप के तरुण, रोहित, गौरव, अमन और आदर्श की समूह प्रस्तुति ने अपना नाम दर्ज कराया।
प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस मौके पर प्रतियोगिता में अमित मिश्रा, विशाल सेठ, देवेश गुप्ता, सहनिदेशक रूपेश सचदेवा, विकास टंडन, आर्येंद्र पाल सिंह, अमर सिंह, मुकेश बरनवाल, राममोहन गुप्ता, श्रवण शर्मा, अतुल मित्तल, मंजीत सिंह चावला, अनिल अग्रवाल, तुषार गर्ग, मनीष बंसल, संदीप सिंह, मनीष बरनवाल, प्रिंस चोपड़ा, अवनीश गुप्ता, सौरभ वर्मा, नितिन श्रीवास्तव, कंवलजीत चावला, शिप्रा श्रीवास्तव, लेखनी सेठ, मीता गर्ग, शिवांगी आदि मौजूद रहे।