फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सात लाख वसूलने वाले चौकी प्रभारी को निलंबित तो किया पर नहीं कराई एफआईआर

Wed, 19 Jun 2024 03:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गुजरात के अहमदाबाद के व्यापारी हनीफ से सोने की गड़बड़ ईंट दिखाकर करीब 15 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में ठगों का साथ पढुआ चौकी प्रभारी गौरव सिंह ने पूरा साथ दिया। यहां तक ठगी की रकम में से सात लाख रुपये भी वसूले। मामला खुलने पर सीओ की जांच में दरोगा गौरव सिंह पर लगा आरोप सही पाया गया। वसूली रकम लौटाने के बाद एसपी के निर्देश पर गौरव सिंह को निलंबित किया गया लेकिन एफआईआर दर्ज कराने से पुलिस कतरा रही है।
विज्ञापन

करीब पंद्रह दिन पहले दो साथियों के साथ हनीफ सोने की ईंट का सौदा करने के लिए ढखेरवा आए थे। ठगों ने व्यापारी को सोने की ईंट दिखाई और सौदा 40 लाख रुपये में तय हुआ। व्यापारी ने सोने की ईंट सही है या नहीं, इसकी जांच के लिए कुछ अन्य लोगों के साथ आने पर ईंट खरीदने की बात कही। दोबारा आने पर व्यापारी से ठगों ने 15 लाख रुपये ठग लिए। जानकारी होने के बाद व्यापारी चौकी पहुंचे थे, लेकिन चौकी में कोई कार्रवाई नहीं की।
ठगों ने चौकी प्रभारी को भी घटना में शामिल कर लिया। चौकी प्रभारी ने ठगों से घूस के नाम पर सात लाख रुपये ले लिए। इसके बाद से वह चौकी से गायब हो गए। वहीं ठगी का शिकार व्यापारी ने सीओ निघासन को पूरा घटनाक्रम बताया। सीओ निघासन ने जांच के बाद तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तब पूरा घटनाक्रम सामने आ गया।तीन ठगों में से एक ने चौकी प्रभारी को सात लाख रुपये देने की बात स्वीकार की। मामला सुर्खियाें में आने के बाद एसपी गणेश प्रसाद साहा ने चौकी प्रभारी ढखेरवा को निलंबित कर दिया। हालांकि कार्रवाई के पांच दिन बीत जाने के बाद अभी तक निलंबित पूर्व चौकी प्रभारी गौरव सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन


वर्जन

तीन आरोपियों को जेल भेजा गया है। चौकी प्रभारी गौरव की संदिग्ध भूमिका को देखते हुए निलंबित किया है। मामले की जांच एएसपी पूर्वी प्रवीण कुमार गौतम कर रहे हैं। जांच के बाद यदि चौकी प्रभारी दोषी पाए जाएंगे तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन




प्रवीण कुमार, सीओ निघासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें