फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भीषण गर्मी में बिजली गुल होने से आक्रोश, कई बिजलीघरों में हंगामा

Wed, 19 Jun 2024 03:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
महंगापुर बिजली उपकेंद्र पर हंगामा करते उपभोक्ता।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती होने से लोगों के सब्र का बांध टूट गया है। जिले में सोमवार की रात से लेकर मंगलवार को कई जगह रोड जाम करने के साथ हंगामा हुआ। विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिले। लोगों ने बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लखीमपुर शहर के सभी उपकेंद्रों से जमकर बिजली कटौती हो रही है। सोमवार की रात मोहल्ला सुआगाड़ा, हिदायतनगर, नौरंबगाबाद, काशीनगर, प्यारेपुर, इमलीचौराहा, घोषियाना, गढ़ी मिदनिया, छाउछ, हाथीपुर, निर्मलनगर आदि लगभग शहर के सभी मोहल्लों में पूरी रात आंख मिचौली का खेल होता रहा। यही हाल मंगलवार दिन का रहा।
विज्ञापन

फाल्ट से नौ घंटे ठप रही बिजली, पांच हजार लोग प्रभावित
उचौलिया। जेबीगंज 33 केवीए उपकेंद्र के उचौलिया 11 केवीए फीडर पर सोमवार दोपहर फाॅल्ट से आपूर्ति ठप हो गयी। उपभोक्ताओं ने जेई, एसडीओ को फोन मिलाया। करीब नौ घंटे बाद बिजली मिल सकी। भीषण गर्मी में नौ घंटे बिजली ठप रहने से लोगों का बुरा हाल हो गया। जेई शिव प्रकाश जोशी ने बताया कि ओवरलोड के चलते उपकेंद्र के फीडर पर बारी-बारी से कटौती की जाती है।

लो-वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ता परेशान
पसगवां। जंगबहादुरगंज और सुखबसा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों के उपभोक्ता अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज से लोग परेशान हैं। उपभोक्ताओं ने बताया कि एक सप्ताह से अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है। तीन चार घंटे लो-वोल्टेज की विद्युत आपूर्ति की जा है। दस पंद्रह मिनट में विद्युत आपूर्ति ठप कर दी जा रही है।
विज्ञापन

फुंका ट्रांसफार्मर, सात हजार उपभोक्ता प्रभावित
फोटो: 41
मोहम्मदी। सरैया मोहल्ले में लगा ट्रांसफार्मर मंगलवार तड़के तीन बजे फुंक गया। इससे करीब सात उपभोक्ता परेशान हो गए। बिजली न मिलने से लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए। एसडीओ शुभम मौर्य का कहना है कि ट्रांसफार्मर लखीमपुर से निकल चुका है शाम तक लग जाएगा।

अघोषित कटौती से सूख रही किसानों की फसलें
मैगलगंज। भीषण गर्मी से औरंगाबाद, मुबारकपुर विद्युत केंद्र चारों से जुड़े हजारों उपभोक्ता बेहाल हैं। बिजली आती भी है तो लो-वोल्टेज की समस्या रहती हैं, जिसकी वजह से ट्यूबवेल नहीं चल पाते हैं। भीषण गर्मी में किसान किसी तरह अपनी फसलें बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। दोनों केंद्रों से लगभग 100 से ऊपर गांव को बिजली सप्लाई दी जाती है। वहीं, संसारपुर क्षेत्र में भी जमकर कटौती हो रही है।


विद्युत कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर किया हंगामा
- ब्लाॅक प्रमुख व उनके समर्थकों में भी रहा रोष, रातभर रहे डटे
फोटो: 22, 23
महंगापुर/ संपूर्णानगर। लगातार कटौती और लो-वोल्टेज से गुस्साए उपभोक्ताओं ने सोमवार रात ब्लाॅक प्रमुख वीरेंद्र के साथ महंगापुर बिजली उपकेंद्र पर हंगामा किया। जेई के नदारद मिलने पर नाराजगी बढ़ गई। काफी देर हंगामे के बाद बिजलीकर्मियों की नींद टूटी और फाॅल्ट को ढूंढ़कर सही कराया गया। रात करीब एक बजे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। करीब तीन-चार घंटा बिजली आपूर्ति बाधित रही। 16 जून की रात में नगला के पास 33 केवीए की लाइन के दो तार टूटने से पूरी रात बिजली नहीं मिली थी। सोमवार को सुबह 11 बजे बिजली मिली लेकिन वह भी पूरे दिन ट्रिपिंग करती रही।

संपूर्णानगर बिजली उपकेंद्र का भी हाल बेहाल है। मंगलवार सुबह छह बजकर 20 मिनट पर कस्बा के दुर्गा मंदिर के पास जर्जर हाईटेंशन 11 केवीए का तार टूटकर गिर गया। करीब नौ बजे तार ठीक करने के बाद बिजली सप्लाई मिली। ग्रामीणों का आरोप है कि जेई कभी उपकेंद्र पर नहीं बैठते हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश मौर्य ने बताया कि एक दर्जन ग्रामीणों ने एक्सईएन से मुलाकात की है। सुमेरनगर, घोला, इब्राहिमपुरी को महंगापुर फीडर से जोड़ने की बात भी रखी है। एक्सईएन निशांत ज्योति ने तीन दिन का आश्वासन दिया। वहीं पलियाकलां में तार टूटने से पलिया में बिजली तीन घंटे गुल रही।

महंगापुर बिजली उपकेंद्र पर हंगामा करते उपभोक्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें