फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: इकलौते पुत्र ने उजाड़ दिया सुहाग

विज्ञापन
विज्ञापन
मझगईं। मां लज्जावती ने रोते हुए बताया अगर वह घटना वाली रात मौके से नहीं भागती तो आरोपी पुत्र उसे भी मार डालता। तीन पुत्रियों में अटल कुमार इकलौता है। इसी इकलौते पुत्र ने उसका सुहाग उजाड़ दिया।
विज्ञापन

बल्लीपुर खुर्द निवासी सतून गौतम का इकलौता अविवाहित पुत्र अटल कुमार गांव में अवैध रूप से बिकने वाली कच्ची शराब का आदी था। पिता चाहते थे कि पुत्र शराब न पीए, इसलिए वह उसे रुपये नहीं देते थे। इससे आए दिन दोनों में झगड़ा होता रहता था।
पुत्र की हरकतों से परेशान पिता सतून कई बार मझगईं पुलिस से शिकायत भी कर चुके थे, लेकिन पुलिस ने न तो कार्रवाई की और न ही गांव में बिकने वाली कच्ची शराब पर ही पाबंदी लगाई। मृतक की पत्नी लज्जावती ने बताया कि उसके पिता लगातार कहते थे कि सुधर जाओ और शराब छोड़ दो, इकलौते पुत्र हो तुम्हारी शादी करा देंगे, लेकिन शराब के नशे में अंधा हो चुका पुत्र अटल ने एक न सुनी और क्रूरता दिखाते हुए अपने पिता की जान का दुश्मन बन गया।
विज्ञापन



कच्ची शराब पीने का आदी है आरोपी



ग्रामीणों के अनुसार आरोपी अटल गांव में ही बिकने वाली कच्ची शराब पीने का आदी है। आए दिन शराब पीकर घर में आतंक मचाता रहता था। शुक्रवार को रुपये मांगने पर मना कर दिया तो उसने पिता की जान ले ली।

जिंदा रहते हुए कई बार पुत्र की पुलिस में की थी शिकायत
जिंदा रहते हुए बुजुर्ग पिता ने पुत्र के परेशान करने के संबंध में पुलिस में कई बार शिकायत की, लेकिन पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की। पुलिस शिकायतों को गंभीरता से ले लेती तो बुजुर्ग को जान गंवानी नहीं पड़ती।

कच्ची शराब पर लगे रोक तब बच सकेंगे कई घर

मझगईं थाना क्षेत्र के कई गांवों में कच्ची शराब का धंधा तेजी से फल फूल रहा है। बल्लीपुर गांव में भी बड़ी मात्रा में कच्ची शराब बनाकर बेची जाती है। शराब के रोजाना गली-नुक्कड़ों पर जहां शराबियों में विवाद होता है। वहीं शराब पीने के बाद घर जाने पर भी लोगों में क्लेश बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर कच्ची शराब पर रोक लग जाए तो कई घर बर्बाद होने से बच सकते हैं, लेकिन पुलिस कच्ची शराब की बिक्री पर रोक लगाने में असमर्थ दिखाई दे रही है।


रुपये नहीं थे तो अस्पताल से घर ले आए थे परिजन

जिला अस्पताल से लखनऊ के लिए रेफर कर दिया तो बुजुर्ग सतनू गौतम का इलाज कराने के लिए परिजनों के पास रुपये नहीं थे। रुपये के अभाव में परिजन उन्हें वापस घर ले आए थे। सोमवार को इधर-उधर से रुपए एकत्र किए थे। सोमवार रात में लखनऊ ले जाते समय सतनू गौतम ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें