कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य अतिथि गोला गोकर्णनाथ नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू। संवा
गोला गोकर्णनाथ। भारत विकास परिषद शाखा गोला के पदाधिकारियों को समारोह पूर्वक पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
हरजस होटल में हुए कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण करके कराई। मुख्य अतिथि विजय शुक्ल रिंकू, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल के जीएम लीगल अवनि कुमार पांडे, डॉ. जेपी जायसवाल ने परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष विकास मिश्र, सचिव राहुल शुक्ल और कोषाध्यक्ष रवि सक्सेना को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. आदर्श दीक्षित ने गोला शाखा द्वारा पिछले सत्र में किए गए कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया। डॉ. आदर्श दीक्षित को नैमिष प्रांत में पर्यावरण एवं जल संरक्षण का संयोजक बनाया गया है, संचालन मनोज मिश्रा ने किया। इस मौके पर अनिरुद्ध गुप्ता, परविजय सिंह, डॉ. विनोद कुमार वर्मा, डॉ. सौरभ दीक्षित, कर्म सिंह, आदर्श सोनी आदि मौजूद रहे। संवाद