फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शिक्षकों की कमी से प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या घटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। श्री गुरु गोविंद सिंह राजकीय महाविद्यालय ही क्षेत्र का एकमात्र सरकारी महाविद्यालय है। इस महाविद्यालय में पहले निघासन से लेकर संपूर्णानगर और चंदन चौकी से लेकर गौरीफंटा तक के छात्र-छात्राएं दाखिला कराने आते थे। अब शिक्षकों की कमी के चलते यहां छात्रों की संख्या में गिरावट आई है।
विज्ञापन


करीब तीन-चार साल पहले यहां पर बीए प्रथम वर्ष में 900 सीटें थीं, बीकाॅम प्रथम वर्ष में 180 सीटों पर प्रवेश किया जाता था। प्रवेश के लिए ऐसी मारामारी मचती थी कि छात्र-छात्राओं के दबाव पर कालेज प्रशासन को सीटें तक बढ़वानी पड़ती थी। अब हालात दूसरे हैं। शिक्षकों की कमी और संसाधनों के अभाव में डिग्री कॉलेज के प्रति छात्र-छात्राओं का रुझान घट रहा है।
वह या तो बाहर जा रहे हैं या फिर प्राइवेट कॉलेजों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध होने के बाद बीए में 420 व बीकाॅम में 120 सीटों तक महाविद्यालय को सीमित कर दिया। यह सीटें भी कई बार मुश्किल से भरती हैं। मेरिट नीचे करनी पड़ती है।
विज्ञापन


बीए में सात विषयों में केवल एक शिक्षक मौजूद

बीए में सात विषय होते हैं। प्रत्येक विषय में अलग-अलग शिक्षकों का होना जरूरी है, लेकिन डिग्री कॉलेज में केवल संस्कृत विषय के प्रवक्ता डाॅ. सूर्यप्रकाश शुक्ला हैं और वर्तमान में वह प्रभारी प्राचार्य का पद भी संभाले हैं। बीकाॅम में कामर्स के केवल एक प्रवक्ता डाॅ. वसीम खान हैं। इन दो शिक्षकों के अलावा शिक्षकों के सभी पद खाली पड़े हैं।

स्टाफ की कमी करती है परेशान

डिग्री कॉलेज में शिक्षकों के साथ ही स्टाफ की कमी भी परेशानियों का कारण बनती हैं। यहां पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में करीब तीन-चार लोग होने चाहिए। लेकिन कोई चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नहीं है। केवल दैनिक कर्मचारियों से काम चलाया जा रहा है। हां बाबू के दोनों पदों पर नियुक्ति है।
विज्ञापन


-
पत्राचार करने का कार्य लगातार किया जाता है। बाकी विभागीय निर्देशों के तहत सीमित संसाधनों के बीच कार्य किया जा रहा है।

डाॅ सूर्यप्रकाश शुक्ला, प्रभारी प्राचार्य

श्री गुरु गोविंद सिंह राजकीय महाविद्यालय पलिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें