फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गर्मी बढ़ने के साथ जिला अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ओयल। गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इससे जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। सोमवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही बड़ी संख्या में मरीज व उनके तीमारदार पहुंचे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर पर 1559 नए मरीजों का पंजीकरण हुआ। सुबह से ही ओपीडी हाल में फिजिशियन कक्षों के बाहर मरीजों की भीड़ जुट गई। अपनी बारी के इंतजार में मरीजों व उनके तीमारदारों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। गर्मी के मौसम में फिजिशियन के पास 150-से 170 तक मरीज पहुंच रहे हैं। इन मरीजों में करीब 25 प्रतिशत बुखार व करीब 14 प्रतिशत पेट दर्द, उल्टी तथा दस्त के होते हैं।
ऐसे करें बचाव
फिजीशियन डॉ. शिखर वाजपेई ने बताया कि इस मौसम में लोगों को तेज धूप में निकलने से बचना चाहिए। यदि आवश्यक हो तो शरीर को सूती कपड़े से ढककर ही निकलें। सूती और ढीले पकड़े ही पहनें। थोड़े-थोड़े अंतराल पर साफ पानी पीते रहें। मौसमी फलों जैसे तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी का सेवन करें। ठंडे पेय पदार्थ जैसे गन्ने, मौसमी आदि के जूस पियें। बाहर का खाना खाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें