बांकेगंज-चौधीपुर मार्ग पर जमा कीचड़। संवाद
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा कांड क्रॉस केस में मंगलवार को जिला जज शिवकुमार सिंह की अदालत में वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश हुए। बचाव पक्ष के दिल्ली हाईकोर्ट से आए वकील ने उनसे लंबी जिरह कर जांच रिपोर्ट पर सवाल उठाए।
नरेंद्र कुमार ने मामले से जुड़े फोटो, पोस्टर और वीडियो क्लिप की वैज्ञानिक जांच की थी। जिरह पूरी होने के बाद अदालत ने अगले गवाह को पेश करने के लिए 27 जुलाई की तारीख तय की।
अभियोजन पक्ष के अनुसार अगली गवाही विधि विज्ञान प्रयोगशाला के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी मोहम्मद अरशद की होगी। उन्होंने प्रदर्शनकारियों की हिंसा में दिवंगत लोगों के कपड़ों और मौके से मिले खून व मिट्टी के नमूनों की जांच की थी।