तहसील सभागार मितौली में नवनिर्वाचित कमेटी व कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू। स्रोत: वकील
मितौली। तहसील बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का सोमवार को शपथ ग्रहण हुआ। यहां कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र, महामंत्री पवन कुमार नीरज सहित पूरी कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, संयुक्त मंत्री बरकत अली, गवर्निंग काउंसिल वरिष्ठ प्रथम जितेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ द्वितीय रामकृष्ण अवस्थी, कनिष्ठ प्रथम श्रीपाल वर्मा और कनिष्ठ द्वितीय धर्मेंद्र प्रताप को भी शपथ दिलाई गई। समारोह में एसडीएम मितौली मधुसूदन गुप्ता, तहसीलदार दिनेश कुमार व विवेक कुमार शुक्ला तथा बार एसोसिएशन मोहम्मदी के अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। संवाद