फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रज्ञा मंडल ने किया संस्कृति  संगीत संध्या का आयोजन

Mon, 04 Apr 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/पलियाकलां।  
विज्ञापन
संगीत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 भातखंडे संगीत यूनिवर्सिटी लखनऊ के कलाकारों ने बांधा समां
विज्ञापन

बोझवा गांव में गायत्री परिवार के प्रज्ञा मंडल द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राथमिक विद्यालय छेदनीपुरवा की प्रधानाध्यापिका सुनीता वर्मा व उनके पति धीरेन्द्र वर्मा ने मां गायत्री व गुरुसत्ता का देव पूजन करके किया। भातखंडे संगीत यूनिवर्सिटी लखनऊ के दिवाकर सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, विकेत सिंह ने विविध संगीत प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। विकेत सिंह ने ऐसे हैं मेरे राम, कृष्ण कुमार ने आज बिरज मां होरी रंगरसिया, दिवाकर सिंह ने भोजपुरी देवीगीत तथा मीडिया प्रभारी अनुराग मौर्य ने दृश्यगायत्री के महामंत्र से जीवन के सब पाप हरो, सुंदर सुखी बनेगा जीवन, गायत्री का जाप करो आदि गीतों से हर्ष, उल्लास, प्रेम तथा भक्ति के भाव संचारित किए। बीरू कुमार के गीत कब से निहारूं तेरी राह तथा स्वाती, वेदिका, अंशिका, सुमित व सचिन आदि बाल कलाकारों के नृत्य अभिनय ने भी लोगों का मनमोहा। कार्यक्रम समापन पर बलराम विश्वकर्मा, वेदराम वर्मा, बाजीलाल व सियाराम द्वारा धमार गायन विधा के साथ आंचलिक लोकगीत गाये गए। संयोजक विनय कुमार सिंह ने कहा इस प्रकार के आयोजन हमें परस्पर मिल-जुलकर रहने तथा अपनी संस्कृति को संरक्षित रखने में अहम भूमिका रखते हैं। संचालन देव संस्कृति विश्वविद्यालय से प्रशिक्षित योग शिक्षक व युवा संयोजक निकेत सिंह ने किया। इस दौरान महिला मंडल की मीरा सिंह, आनंद किशोर, ब्रह्मादीन, सौदामिनी आदि मौजूद रहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें