सड़क किनारे लगे होर्डिंग्स हटाते पलिया नगर पालिका के कर्मी। संवाद
पलियाकलां। नगरपालिका ने शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू कर दिया है। अभी इसके तहत अभी होर्डिंग्स आदि हटाए जा रहे हैं। जल्द ही अन्य अतिक्रमण भी हटाया जाएगा।
हाल ही में पलिया नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता ने पालिका में व्यापारियों संग बैठक की थी। उसमें अतिक्रमण को लेकर चर्चा की गई थी। मानकों को बताकर व्यापारियों से स्वयं अतिक्रमण हटाने का अनुरोध भी किया गया था। इसके तहत शुक्रवार को अभियान शुरू कर दिया गया। सभी चौराहों और सड़क किनारे खंभों पर लगे होर्डिंग पोस्टर बैनर इन सबको नगर पालिका की टीम जेसीबी मशीन से हटाने का कार्य कर रही है। सिंगहिया तिराहे पर लगे होल्डिंग को नगर पालिका के कर्मी उतारते हुए देखे गए। उधर सीओ ऑफिस के पास मुख्यालय गेट के सामने बड़े-बड़े होर्डिंग उतारे गए हैं।