शहर से सटे गांव राजापुर में पतंग उड़ाने को लेकर बच्चों के बीच विवाद इस कदर बढ़ा कि एक बच्चे की मां ने दूसरे बच्चे की मां और बहन को डंडा मारकर सिर फोड़ दिया। पुलिस ने मामले की एनसीआर दर्ज की है।
शनिवार को करीब दिन में 11 बजे राजापुर गांव निवासी गुड्डू का पुत्र शिवा और पास में ही रहने वाले बच्चों के बीच पतंग छीनने को लेकर मारपीट होने लगी। बताते हैं इसी बीच शिवा की मां सुमन मौके पर पहुंची और बच्चों को एक-दूसरे से अलग किया। तभी पड़ोस में रहने वाली महिला भी मौके पर आ गई और अपने बच्चे का पक्ष लेते हुए विवाद शुरू कर दिया। महिला ने सुमन और उसकी पुत्री मोहिनी का डंडा मारकर सिर फोड़ दिया। दोनों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दे दी। जिस पर पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराकर एनसीआर दर्ज की है।