फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भोर हुई योगमय, मैदानों में बिछीं चटाइयां

Mon, 15 Jun 2026 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
सामूहिक योगाभ्यास करते हुए साधक। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/गोला गोकर्णनाथ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की आहट के साथ जिले की भोर योगमय हो गई है। मैदानों में चटाइयां बिछने लगी हैं और 21 जून को होने वाले 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ में योग सप्ताह की शुरुआत हुई, जबकि गुरुनानक इंटर कॉलेज सहित जिले के सात केंद्रों पर सामूहिक योगाभ्यास और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
भारतीय योग संस्थान ने सोमवार को गुरुनानक इंटर कॉलेज सहित सात केंद्रों पर सामूहिक योगाभ्यास कराया। गुरुनानक इंटर कॉलेज परिसर में संरक्षक सेवक सिंह अजमानी, प्रांतीय प्रधान नरेश चंद्र वर्मा, जिला मंत्री शिवराम वर्मा और संगठन मंत्री अशोक कुमार तोलानी की मौजूदगी में 100 से अधिक साधक-साधिकाओं ने योगाभ्यास किया। प्रशिक्षकों ने योग के महत्व, नियमित अभ्यास से होने वाले स्वास्थ्य लाभ तथा अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने योग को स्वस्थ जीवन की कुंजी बताते हुए लोगों से सामूहिक योग साधना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। जिला मंत्री शिवराम वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य योग दिवस के आयोजन को सफल बनाना और अधिक से अधिक लोगों को योग के प्रति जागरूक करना है।
उधर, गोला गोकर्णनाथ के नीलकंठ मैदान में रविवार सुबह छह बजे जिला प्रशासन, जिला आयुष समिति एवं नगर पालिका परिषद के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह की शुरुआत हुई। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सुमंत कुमार ने लोगों को योग से होने वाले लाभ बताए।
उनके मार्गदर्शन में जिले के मास्टर योग ट्रेनर शशिकांत दीक्षित, योग प्रशिक्षक कुलदीप वर्मा, अमित शुक्ला, योग आचार्य देवेंद्र गिरि और नरेंद्र वर्मा ने योग प्रोटोकॉल के अनुसार ब्रह्मनाद एवं प्रार्थना के साथ सूक्ष्म व्यायाम, ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, उत्तान मंडूकासन, वक्रासन, भुजंगासन, मकरासन, शलभासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ल रिंकू, एसडीएम न्यायिक रेनू मिश्र, तहसीलदार गोला भीमचंद्र, ईओ मुकेश मिश्र, सुर्जनलाल वर्मा और विनोद स्वर्णकार सहित अन्य लोगों ने योगाभ्यास कर योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

महिलाओं ने सीखे आसन और प्राणायाम

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन (आईएनओ) और विनोदिनी प्रेरणा योग केंद्र की ओर से सनातन बालिका इंटर कॉलेज में एक सप्ताह का निशुल्क योग शिविर शुरू हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों को यौगिक सूक्ष्म क्रियाएं, सूर्य नमस्कार, नवासन, कोणासन, हस्तपादोत्तानासन, पवनमुक्तासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। साधिका रत्ना कीर्ति, प्रीति और शर्मिला ने त्रिकोणासन का प्रदर्शन किया। योग प्रशिक्षक शालू ने इसके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी।

जिला कारागार में बंदियों ने किया योगाभ्यास

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयुष विभाग और योग रंजन फाउंडेशन की ओर से जिला कारागार में योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया। योग फॉर हेल्थी एजिंग विषय पर आयोजित कार्यक्रम में बंदियों को कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया। योगाचार्य प्रिंस रंजन बरनवाल ने योग को संपूर्ण व्यक्तित्व विकास की वैज्ञानिक प्रक्रिया बताया। योगाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा, योगाचार्या राजदीपिका तिवारी और योग प्रशिक्षक सुमन राजपूत ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में जेल अधीक्षक पीडी सलौनिया और डीपीएस राठौड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

सामूहिक योगाभ्यास करते हुए साधक। स्रोत: आयोजक

सामूहिक योगाभ्यास करते हुए साधक। स्रोत: आयोजक

सामूहिक योगाभ्यास करते हुए साधक। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें