फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: विधायक ने मौके पर दिलाई जलभराव से राहत

Sun, 12 Jul 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विधायक के निर्देश पर जेबीसी की मदद से पानी निकास की व्यवस्था कराते हुए बीडीओ। स्रोत: स्वंय
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर ब्लॉक के इकबालपुर में आयोजित वृहद पौधरोपण कार्यक्रम में जाते समय खीरी-लहरपुर मार्ग पर फतेहपुर ग्राम पंचायत के पास सड़क पर जलभराव देख सदर विधायक योगेश वर्मा ने खंड विकास अधिकारी को पक्का नाला बनवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्थायी समाधान के लिए जल्द पक्का नाला बनाकर जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में सड़क पर पानी जमा न हो और लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।
विधायक ने मौके पर जेसीबी मशीन बुलवाकर अस्थायी रूप से कच्चा नाला खुदवाया, जिससे सड़क पर जमा पानी निकलना शुरू हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दौरान यहां अक्सर जलभराव हो जाता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई पर विधायक का आभार जताया और कहा कि पक्का नाला बनने से वर्षों पुरानी समस्या से राहत मिलेगी। बीडीओ संदीप कुमार ने बताया कि विधायक के निर्देश पर नाला निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें