फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शहर में हर घर के मीटर की होगी चेकिंग

Sun, 10 Jan 2016 04:44 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में बिजली विभाग और सिक्योर लिमिटेड कंपनी संयुक्त रूप से अभियान चलाकर प्रत्येक घर के मीटर की चेकिंग करेगा। इसमें ब्लैक एंड व्हाइट और अवधि समाप्त होने के बावजूद घरों में लगे मीटरों को बदला जाएगा। मीटर में गड़बड़ी मिलने पर उपभोक्ताओं से जुर्माना वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की ओर से शहर के घरेलू, कामर्श्यल और पॉवर के बिजली कनेक्शन पर लगे मीटर की जांच के लिए उदयपुर (राजस्थान) की सिक्योर मीटर लिमिटेड कंपनी को जिम्मा सौंपा गया है। ताकि लाइन लास पर कंट्रोल किया जा सके। अधिशासी अभियंता रजनीकांत मिश्रा ने बताया कि एजेंसी द्वारा उपकेंद्र के फीडरवार जुड़े उपभोक्ताओं के घरों में लगे मीटर की चेकिंग कराई जा रही है।
अब तक एजेंसी द्वारा दो हजार से अधिक मीटर चेक किए जा चुके हैं, जिसमें 223 मीटर संदिग्ध मिले हैं। इनमें कई कामर्शियल मीटर भी हैं। जो 60 से 70 प्रतिशत तक स्लो हैं। ईई ने बताया कि मीटर की चेकिंग समाप्त होने के बाद जो मीटर संदिग्ध मिले हैं, उनके उपभोक्ताओं से यूनिट खर्च के हिसाब से जुर्माना वसूला जाएगा। ईई के मुताबिक जब तक शहर में एजेंसी द्वारा मीटरों की जांच की जाएगी, तब तक मीटर अनुभाग से नए मीटर नहीं जारी किए जाएंगे। इस बाबत मीटर अनुभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

गुपचुप मीटर बदलने पर एमडी से शिकायत, ईई करेंगे जांच
मीटर जारी करने पर रोक के निर्देश के बावजूद विभाग के ठेकेदार घरेलू और कामर्शियल कनेक्शनों के मीटर धड़ाधड़ बदले जा रहे हैं। चेकिंग के दौरान सिक्योर मीटर लिमिटेड कंपनी ने शहर में ऐसे कई मामलों को पकड़ा। एक मामले में तो ठेकेदारों ने यूनिट दर छिपाने के इरादे से मीटर को जला कर नया मीटर लगा दिया। जिस पर कंपनी के साइड इंचार्ज अवधेश श्रीवास्तव ने एमडी से शिकायत की है। एमडी के निर्देश पर इस मामले की जांच ईई रजनीकांत करेंगे। जिसमें गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें