फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता का संदेश देकर रॉफ्टिंग दल रवाना हुआ

Thu, 08 Oct 2015 07:13 PM IST
पलियाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत मुख्यालय के एसएसबी फ्रंटियरों का यहां आया राफ्टिंग दल यहां वोट द्वारा और सड़क मार्ग से स्वच्छता और सुदृढ़ता का संदेश देकर रवाना हो गया। इससे पूर्व विधायक रोमी साहनी ने उनका जोश बढ़ाया और फिर उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

दो अक्तूबर को गांधी और शास्त्री की जयंती पर एसएसबी रानी खेत के सभी फ्रंटियरों का एक दल धारचूला से स्वच्छ एवं सुदृढ़ भारत मिशन के तहत निकला था। इसे वहां एसएसबी के पूर्व महानिरीक्षक हेमचंद खरकवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। पथरीले इलाके से होता हुआ यह दल पांच अक्तूबर की शाम बनबसा पहुंचा और अगले दिन बोट द्वारा शारदा नदी से रवाना होकर शारदापुरी होते हुए यह दल बुधवार को पलिया में शारदापुल के पास पहुंचा था। यहां उसने नदी तट की साफ-सफाई कर लोगों में जागरूकता फैलाई। बृहस्पतिवार की सुबह शारदा नदी तट पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि विधायक रोमी साहनी रहे। उन्होंने इस मौके पर जवानों में जोश भरा। उन्होंने कहा कि देश के लोग अगर चैन से सोते हैं तो उन्हीं की देन है। जवान सीमा की रक्षा के साथ ही लोगों को जागरूक करने का भी संदेश दे रहे हैं यह महान कार्य है और वह इसका पूरी तरह समर्थन करते हैं और लोगों को जागरूक भी करेंगे। इसके बाद एसएसबी 39वीं वाहिनी के कमांडेंट वीएस सिद्धू ने उन्हें स्मृति चिह्न दिया। फिर दल से आए डिप्टी कमांडेंट संजय रावत ने भी अन्य अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए। डिप्टी कमांडेंट लोकेश कुमार सिंह आदि ने दल के सदस्यों का स्वागत और अभिनंदन किया। इसके बाद उन्होंने तट पर जाकर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दल अब शारदापुरी पहुंचेगा और वहां नदी की सफाई करने के साथ ही लोगों को जागरूक करेगा। इस दौरान दल के नेतृत्वकर्ता एसएसबी के संयुक्त क्षेत्र संगठक ज्ञान चंद्र, डिप्टी कमांडेंट मेडिकल डॉ. अजीत हेमराज, डिप्टी कमांडेंट विनोद तलवार, प्रसार अधिकारी प्रफुल्ल शंकर, एडम इंस्पेक्टर जेपी पांडे, बीएसओ महेंद्र सिंह सजवान, देवेंद्र सिंह मुन्ना, श्याम आनंद, वासुदेव आनंद शंटू, रोमी कक्कड़, अनुपम वाजपेयी, बेबी गुप्ता समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें