फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस

Tue, 27 Oct 2015 11:02 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। महाआरती, भंडारे आदि के कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

मोहल्ला संकटदेवी स्थित वाल्मीकि मंदिर में सुबह वाल्मीकि शृंगार और  पूजा के बाद शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रीराम-लक्ष्मण को शिक्षा देते महर्षि वाल्मीकि, साधु संतों की झांकियां शामिल थीं। शोभायात्रा शहर के मुख्य बैंड मार्केट से निघासन रोड, आनंद सिनेमा रोड, इमली चौराहा, मिश्राना चौराहा, मेनरोड, चूना मंडी और सर्राफा बाजार से संकटादेवी होते हुए पुन:वाल्मीकि मंदिर पहुंचीं। दूसरी शोभायात्रा आदि जगदगुरु ब्रह्म वाल्मीकि आश्रम पंडित पुरवा से प्रारंभ होकर सौजन्या चौराहा, डीसी रोड, नौरंगाबाद चौराहा, शाहपुरा कोठी, जेल रोड से गुरुगोविंद सिंह चौक होते हुए पंडित पुरवा वापस पहुंची। शोभायात्रा का लोहिया भवन पर सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने भव्य स्वागत किया। इससे पूर्व वाल्मीकि बस्ती गोटैय्या बाग में खीर बांटी गई। शोभायात्रा में राजू जिद्दी, नवीन वाल्मीकि, राजेश वाल्मीकि, मुकेश वाल्मीकि चंदनलाल वाल्मीकि, देश राज वाल्मीकि गौरव वाल्मीकि सहित सैकड़ों महिलाएं और बच्चे शामिल थे।
गोला गोकर्णनाथ। नगर में महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस का 65वां आयोजन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें नगर की सड़कों पर रामायण की पालकी के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

सब्जी मंडी के निकट महर्षि वाल्मीकि मंदिर से बैंडबाजों के साथ निकाली गई शोभायात्रा में सबसे आगे लव कुश घोड़े की लगाम पकड़े चल रहे थे। उसके पीछे महर्षि वाल्मीकि, भारत माता, अहिल्या उद्धार, शिव पार्वती परिवार, बालाजी की मनोहर झांकियों के साथ वाहन पर सजी रामायण की पालकी चल रही थी। पीछे महिलाएं मंगल गीत गाती हुई चल रही थीं। शोभायात्रा का नगर में कई जगह स्वागत किया गया। वाल्मीकि प्रकट दिवस पर नगर की साफ सफाई के साथ सड़कों पर चूना डाला गया। शोभायात्रा वाल्मीकि मंदिर से मिल रोड, खुटार रोड, विकास चौराहा, मिल डाइवर्जन रोड, मोहम्मदी रोड, सिनेमा रोड, अलीगंज रोड होते हुए वाल्मीकि मंदिर पहुंची। इस मौके पर श्यामू महंत, राजेंद्र कुमार, सुधीर मधुकर, सीताराम, किशोर कुमार, दिलीप कुमार, आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।
पलिया कलां। वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई और इस मौके पर पूर्व की भांति  शोभायात्रा निकाली गई जो मुख्य मार्गों पर निकाली गई। शोभायात्रा में सजीव झांकियों का मंचन किया गया।
मोहल्ला रंगरेजान स्थित वाल्मीकि मंदिर से शोभायात्रा शुरू की गई। यह मछली मंडी, दुधवा तिराहा, संपूर्णानगर रोड, स्टेशन रोड, मालगोदाम रोड, नगर पालिका रोड होते हुए वापस वाल्मीकि मंदिर में जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में सजीव झांकियों का मंचन किया गया। जिसमें लवकुश, वाल्मीकि, डॉ. भीमराव अंबेडकर, हनुमान जी, शंकर-पार्वती, राम-सीता, राधा-कृष्ण आदि की सजीव झांकियां का मंचन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसओ केपी सिंह, एसएसआई केएन सिंह, चौकी इंचार्ज योगेंद्र प्रसाद सहित भारी पुलिस बल साथ रहा।
उधर लोक सेवा महिला समिति ने शरद पूर्णिमा और वाल्मीकि जयंती के अवसर पर पौधरोपण किया। लोक सेवा महिला समिति की अध्यक्ष संतोष गर्ग, महामंत्री शिखा गुप्ता, उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता, मीडिया प्रभारी सुधा श्रीवास्तव, मंत्री नीतू गुप्ता समेत समिति की तमाम महिलाओं ने शरद पूर्णिमा और वाल्मीकि जयंती के अवसर पर तहसीलदार आवास के बाहर फलदार और छायादार पौधे लगाए । इस दौरान रेखा दिवाकर, कमलेश गुप्ता, मंजू गुप्ता, कमलेश, गौरी गुप्ता, क्षमा गुप्ता, वंदना गुप्ता आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।
मोहम्मदी। आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, नगर में एक शोभायात्रा निकाली गई जिसका उद्घाटन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा (भाजपा जिला उपाध्यक्ष) ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा वाल्मीकि मंदिर से प्रारंभ होकर बस स्टेशन रोड, बाजार गंज, बाजार खुर्द, नत्थू तिराहा, पीडी कॉलेज रोड होते हुए वाल्मीकि मंदिर पर समाप्त हुई।
शोभा यात्रा में लवकुश अश्वमेध यज्ञ के घोड़े के साथ आगे चल रहे थे। इसके पश्चात महर्षि वाल्मीकि के आश्रम में लव कुश, सीता, शंकर पार्वती, गणेश जी, दुर्गा जी, एकलव्य आदि की झांकी बैंड बाजों के साथ चल रहीं थी।
शोभायात्रा में सैकड़ों महिला पुरुष मौजूद रहे।
व्यवस्था में रामभरोसे वाल्मीकि, श्रीकेशन, रामदास, चंद्रपाल, गुड्डू, संजय, सज्जन लाल, प्रदीप, राजन कुमार आदि का सहयोग रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें