फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2047 तक गरीब कल्याण का कमल खिलता रहेगा : केशव मौर्य

Wed, 28 Oct 2026 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी के कबीरधाम में कार्यक्रम को संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव सुन लें, 2047 तक गरीब कल्याण का कमल देश और प्रदेश में खिलता रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। भारत के विकसित राष्ट्र बनने पर पूरी दुनिया में कोई भूखा नहीं रहेगा।
केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को कबीरधाम आश्रम में संत असंग देव के 60वें अवतरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में जनता ने केंद्र में मोदी सरकार और 2017 में उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनाई। डबल इंजन की सरकार बनने के बाद देश और प्रदेश में सबका साथ और सबका विकास हो रहा है। सरकार किसी के साथ भेदभाव नहीं करती।
विज्ञापन

विपक्ष पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में अपराधी पुलिस से नहीं डरते थे। अब 2027 के चुनाव में विपक्षी दल फिर सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं, लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार न होती तो रामलला की जन्मस्थली पर भव्य मंदिर का निर्माण नहीं हो पाता।

जातिवाद नहीं, राष्ट्रवाद को दें प्राथमिकता : स्वतंत्र देव
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सभी को छोड़ देना, लेकिन योगी और मोदी को कभी नहीं छोड़ना। उन्होंने कहा कि आज लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है और सुरक्षा मिली है। यह योगी और मोदी के शासन में ही संभव हो पाया है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि जातिवाद और क्षेत्रवाद के बजाय राष्ट्रवाद को प्राथमिकता दें। ऐसा नहीं किया तो श्रीनगर के चौक पर तिरंगा और माथे पर टीका नहीं रहेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम को पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी समेत अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। मंच पर सदर विधायक योगेश वर्मा, पलिया विधायक रोमी साहनी, गोला विधायक अमन गिरि, निघासन विधायक शशांक वर्मा, धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी, कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पीके वर्मा, जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता और गोला गोकर्णनाथ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू मौजूद रहे।

लखीमपुर खीरी के कबीरधाम में कार्यक्रम को संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। संवाद

लखीमपुर खीरी के कबीरधाम में कार्यक्रम को संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें