फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बिजनौर से बृहस्पतिवार रात दुधवा पहुंची नन्ही हथिनी

विज्ञापन
बिजनौर से दुधवा पहुंची नन्हीं हथनी
विज्ञापन
पलियाकलां। बिजनौर के नजीबाबाद जंगल में अपनी मां से बिछड़कर भटकती मिली नन्ही हथिनी बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे दुधवा पहुंच गई। दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन ने इसे गोद लिया है। अब इस नन्ही हथिनी का पालन पोषण दुधवा टाइगर रिजर्व में होगा।
विज्ञापन

नन्ही हथिनी के दुधवा पहुंचने के बाद शुक्रवार को फील्ड डायरेक्टर ललित कुमार वर्मा, उपनिदेशक डॉ. रंगाराजू टी समेत दुधवा के अधिकारियों ने उसका जोरदार स्वागत किया। इस हथिनी को लेने के लिए दुधवा से पशु चिकित्सक डॉ दयाशंकर और महावत इरशाद की टीम बिजनौर गई थी। वहां से लाने के बाद उसे सलूकापुर बेस कैंप में रखा गया है।
विज्ञापन

अभी उसका नामकरण नहीं किया गया है। बता दें कि बिजनौर जिले के नजीबाबाद जंगल में डेढ़ माह की नन्ही हथिनी अपनी मां से बिछड़ गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें