फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बाघों के घर में गूंजी स्कूली बच्चों की खिलखिलाहट

विज्ञापन
टूरिस्ट सर्किट पर स्वागत के लिए खड़े हाथी। स्त्रोत- वन विभाग।
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन की भीरा रेंज में बनाए गए 35 किलोमीटर लंबे टूरिस्ट सर्किट का बृहस्पतिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन प्रदेश के वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने क्षेत्रीय विधायक अमन गिरि के साथ फीता काटकर किया। इस मौके पर वन एवं पर्यावरण विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

बफर जोन की भीरा रेंज में पहली बार शुरू हुए इस टूरिस्ट सर्किट के शुभारंभ पर महाराज पब्लिक स्कूल के बच्चों को जिप्सी के जरिये टूरिस्ट सर्किट का भ्रमण कराया गया। बाघों का घर बच्चों की खिलखिलाहट से गूंज उठा। अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य और दुर्लभ वन्यजीवों से समृद्ध इस टूरिस्ट सर्किट के उद्घाटन अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक विभागाध्यक्ष सुधीर कुमार श्रीवास्तव, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) संजय श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश वन निगम के प्रबंध निदेशक सुनील कुमार चौधरी की मौजूद रहे।
इस मौके पर वन मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार इको टूरिज्म के विकास पर खास जोर दे रही है। उम्मीद है कि सैलानियों को यह टूरिस्ट सर्किट पसंद आएगा। इससे दुधवा के पर्यटन पर अतिरिक्त भार कम होगा साथ ही राजस्व में वृद्धि भी होगी। दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी फील्ड ललित कुमार वर्मा और बफरजोन डीएफओ सौरीस सहाय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस टूरिस्ट सर्किट में सैलानियों के लिए सारी सुविधाएं जुटाई गई हैं।
विज्ञापन


भीरा रेंज की चक वन चौकी पर भी होगी बुकिंग की सुविधा
बफरजोन डीएफओ सौरीस सहाय ने बताया कि इस टूरिस्ट सर्किट पर जंगल भ्रमण और झादीताल में कलरव करते रंग-बिरंगे प्रवासी पक्षियों का आनंद लेने के लिए आने वाले देशी-विदेशी सैलानियों के लिए बुकिंग की सुविधा चक वन चौकी पर उपलब्ध है। जिससे सैलानी अपनी सुविधानुसार बुकिंग करा सकेंगे। साथ ही सैलानी जिप्सियों की बुकिंग दुधवा और किशनपुर सेंक्चुरी के कटैया गेट पर भी करा सकते है।

- प्लास्टिक की बोतलें और पॉलिथीन प्रतिबंधित - भीरा रेंज के नए इको टूरिज्म सर्किट पर प्लास्टिक और पॉलीथिन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
- स्थानीय सैलानियों की उमड़ी भीड़- नए टूरिस्ट सर्किट के शुभारंभ पर पहले दिन बाहरी सैलानियों की संख्या नहीं रही। वहीं स्थानीय सैलानियों की भीड़ से सर्किट गुलजार रहा। जंगल भ्रमण का लुत्फ स्कूली बच्चों के अलावा स्थानीय सैलानियों ने ज्यादा उठाया।
- दुधवा के हाथी भी रहे आकर्षण का केंद्र- टूरिस्ट सर्किट के शुभारंभ पर दुधवा नेशनल पार्क से आए नर-मादा हाथी सुंदर और पाखरी अतिथियों और स्कूली बच्चों के आकर्षण का केंद्र रहे। दोनों हाथियों ने सूड़ उठाकर अतिथियों और बच्चों का स्वागत किया। पहले दिन स्कूली बच्चों का निशुल्क भ्रमण कराया गया।

टूरिस्ट सर्किट पर स्वागत के लिए खड़े हाथी। स्त्रोत- वन विभाग।

टूरिस्ट सर्किट पर स्वागत के लिए खड़े हाथी। स्त्रोत- वन विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें