फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्ति भेजने का अंतिम दिन आज

Wed, 30 Sep 2015 07:43 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 1167 ग्राम पंचायतों के प्रधान पदों के लिए जारी अनंतिम आरक्षण सूची पर आपत्ति करने का अंतिम मौका गुरुवार तक है, जिसके बाद आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। इसके बाद तीन से पांच अक्तूबर 2015 तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा, जिसके लिए डीएम की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी गठित है। छह अक्तूबर 2015 को फाइनल आरक्षण सूची का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

डीपीआरओ सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि आरक्षण सूची पर लोग गुरुवार तक अपने-अपने ब्लाक मुख्यालयों पर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैैं, जिसके बाद आपत्तियों का निस्तारण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। अभी मंगलवार तक 130 आपत्तियां दर्ज हुई हैं। जबकि बुधवार और गुरुवार को आपत्तियों की संख्या और बढ़ जाने की उम्मीद है। डीएम की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यीय कमेटी आपत्तियों का निस्तारण करेगी, जिसमें सीडीओ, एएमए और डीपीआरओ शामिल हैं। छह अक्तूबर को प्रधान पद की फाइनल आरक्षण सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें