फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: इग्नू में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि हुई 15 सितंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। सीजीएन पीजी कॉलेज में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 15 सितंबर तक बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डाॅ. अनिल कुमार मिश्र एवं समन्वयक डॉ. अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के अध्ययन केन्द्र-27131 में बीए, बीकॉम/ एमए (हिन्दी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र, इतिहास, ग्रामीण विकास और छह माह के विभिन्न रोजगार परक सर्टिफिकेट कोर्स व एक वर्षीय डिप्लोमा जैसे आपदा प्रबंधन, ग्रामीण विकास, अनुवाद, खाद्य एवं पोषण आदि में ऑनलाइन प्रवेश प्रारम्भ हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकता है। डाॅ. रीना कुमारी ने बताया कि इग्नू में वे सभी छात्र प्रवेश ले सकते हैं जिनके इंटरमीडिएट में 40 प्रतिशत से भी कम अंक हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें