फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नवोदय में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब 27 तक बढ़ी

Sat, 16 Aug 2025 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है। अब 13 के बजाय 27 अगस्त तक अभिभावक प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

प्रभारी प्रिंसिपल आरके सिंह ने बताया कि विद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छह में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन हो रहे हैं। पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई से बढ़ाकर 13 अगस्त की गई थी। अब और बढ़ा दी गई है। आवेदन केवल ऑनलाइन ही किया जा सकता है।
बताया कि प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित होगी। प्रवेश परीक्षा में ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्र वर्तमान में कक्षा पांच में अध्ययनरत हों, उनकी जन्मतिथि एक मई 2014 और 31 जुलाई 2016 के मध्य होनी चाहिए।
विज्ञापन

आवेदन करने वाले अभिभावक इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आवेदन के समय बच्चे का मूल निवास जिले का होना आवश्यक है। बच्चे ने कक्षा तीन, चार और पांच की पढ़ाई सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय से की हो। इस विद्यालय में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिए महज एक बार ही मौका दिया जाता है।
चयन न होने की दशा में दोबारा आवेदन नहीं कर सकते। कहा कि आवेदन के लिए वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। कॉलेज की कुल सीटों में से 75 प्रतिशत सीटें ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए आरक्षित होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें