मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे कारागार मंत्री
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शहर के एक बारात घर में हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया, विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी के उपाध्यक्ष अमृत राजपाल और सदर विधायक श्री उत्कर्ष वर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के सामने दीप जलाकर की गई और जिला, नगर और युवा कार्यकारिणी का शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण करने वालों में जिला संरक्षक नरपत जैन, जिला अध्यक्ष सेवक सिंह अजमानी, जिला महामंत्री कृष्ण गोपाल शेखर, विनोद कुमार चोपड़ा आदि को गोपनीयता की शपथ ली। नगर इकाई के अध्यक्ष केवल कुमार गुलाटी, युवा इकाई के अध्यक्ष अमर पाल सिंह ने भी अपनी टीम के साथ शपथ ली। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने जिले के तीन व्यापारी पवन गुप्ता, महेश चन्द्र गुप्ता और कन्हैया लाल केशवानी को व्यापारी भूषण से सम्मानित किया। मुख्य अतिथि कारागार मंत्री ने भी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी युवराज शेखर समेत तमाम लोग मौजूद रहे।