फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कांवड़ियों की चहल-पहल से बाजारों में बढ़ी रौनक

विज्ञापन
कांवड़िया वस्त्रों सहित अन्य पूजन सामग्री की सजने लगी दुकानें। संवाद
विज्ञापन
निघासन। श्रावण मास शुरू होते ही क्षेत्र में शिवभक्ति का माहौल भी बन गया है। निघासन सहित बम्हनपुर, रकेहटी और सिंगाही समेत कई गांवों में कांवड़ यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह है। इसके लिए बाजारों में पूजा सामग्री, भगवा वस्त्र, रुद्राक्ष की माला और कांवड़ की खरीदारी बढ़ गई है।
विज्ञापन

दुकानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी कांवड़ यात्रा की तैयारियों में जुटे हैं। हर-हर महादेव और ‘बोल बम’ के जयकारों से गांवों की गलियां गूंज रहीं हैं। कांवड़ समिति के आशीष गुप्ता आशू ने बताया कि इस बार भी हजारों श्रद्धालु सरयू नदी से जल भरकर भगवान भोलेनाथ को अर्पित करेंगे।
वहीं निघासन कोतवाल महेशचंद की ओर से सुरक्षा और स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य सहित मूलभूत सुविधाओं को लेकर तैयारियां की जा चुकी हैं। अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन





कांवड़ियों का जत्था गोला रवाना
सिंगाही। शुक्रवार को कस्बे के मोहल्ला पूरब टोला से कांवड़ियों का पहला जत्था गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हुआ।
मोहल्ले के हनुमान मंदिर में वैदिक पूजन और मंत्रोच्चारण के बाद सभी कांवड़िये कांवड़ लेकर बोल बम का नारा लगाते हुए गोला गोकर्णनाथ के लिए निकले। इसके बाद निघासन-सिंगाही मार्ग पर स्थित सरयू नदी से पवित्र जल लेकर आगे रवाना हो गए। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य ठा. दिनेश सिंह, चेयरमैन मो.कयूम, पूर्व चेयरमैन प्रदीप कुमार पुरवार, उत्तम मिश्र, कमेटी के संरक्षक शिशिर गुप्ता सभासदगण और संभ्रांत लोग मौजूद रहे। संवाद





बनबीरपुर से रवाना हुई कांवड़ यात्रा
तिकुनिया। ग्राम बनवीरपुर के सैकड़ों श्रद्धालु कौड़ियाला घाट से जल भरकर गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हो गए हैं।

शुक्रवार को गांव बनवीरपुर से श्रद्धालु करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित कौड़ियाला घाट पहुंचे। वहां कलश भरा, इसके बाद कौड़ियाला घाट से वापस तिकुनिया आए। यहां विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं को जलपान कराया। इसके बाद कांवड़ यात्रा गोला के लिए रवाना हो गई। कांवड़ यात्रा में सुभाष राणा, शिवकुमार राणा, मनोज राणा, दीपक, विनोद कुमार, रवि जयसवाल, शैलेश, सागर आदि मौजूद रहे। संवाद





महिलाओं ने निकाली कांवड़ यात्रा



मोहम्मदी। कस्बे से धूमधाम से पहली महिला कांवड़ यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं। छोटी देवी मंदिर से चलकर श्री रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर गोला मार्ग पड़रिया गांव तक पहुंची महिलाएं फर्रुखाबाद से गंगाजल लाकर महादेव के नाम का जयकारा लगाते हुए सड़कों पर चल रहीं थीं। यात्रा का नेतृत्व पंकज राठौर और सोमी राठौर कर रहीं थीं। संवाद


अष्टम डाक कांवड़ 21 जुलाई को हरिद्वार होगी रवाना

पलियाकलां। पलिया में महाकाल भक्त यूपी 31 वाले पलिया की तरफ से इस बार अष्टम डाक कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। इसकी शुरुआत 21 जुलाई को पलिया से हरिद्वार के लिए की जाएगी। आयोजकों ने बताया कि यह डाक कांवड़ महाकालेश्वर मंदिर पांडेय बाबा से नगर भ्रमण के बाद हरिद्वार के लिए रवाना होगी। इसमें करीब 100 कांवड़िये शामिल रहेंगे। 26 जुलाई को हरिद्वार से लाए गए गंगा जल से भक्त महाकाल का जलाभिषेक करेंगे। संवाद



कांवड़ियों के जयघोष से भक्तिमय हुआ वातावरण



निघासन। बौधियाकला गांव से नौवीं बार कांवड़ियों का जत्था गोला के लिए रवाना हुआ। चार दिवसीय इस कांवड़ यात्रा की शुरुआत गांव स्थित साईं मंदिर से पदयात्रा के रूप में हुई।



मितौली। ओम शिव शक्ति कांवड़िया सेवा समिति की आठवीं कांवड़ यात्रा में 120 कांवड़ियों का जत्था मितौली कस्बे से रवाना हुआ। कांवड़ यात्रा मेंहदी घाट कन्नौज से प्रारंभ होकर सोमवार को गोला गोकर्णनाथ पहुंचेगी। संवाद

कांवड़िया वस्त्रों सहित अन्य पूजन सामग्री की सजने लगी दुकानें। संवाद

कांवड़िया वस्त्रों सहित अन्य पूजन सामग्री की सजने लगी दुकानें। संवाद

कांवड़िया वस्त्रों सहित अन्य पूजन सामग्री की सजने लगी दुकानें। संवाद

कांवड़िया वस्त्रों सहित अन्य पूजन सामग्री की सजने लगी दुकानें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें