जयपुर से गोला लाई गई नंदी जी की मूर्ति को फूल माला पहनाते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : हरचंदपुर क्षेत्र से होकर निकली हिलगी माइनर।
गोला गोकर्णनाथ। सोमवार को जयपुर से काले संगमरमर से बनी भगवान नंदी जी की मूर्ति गोला लाई गई, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी है। इस मूर्ति को शिव मंदिर कॉरिडोर में प्राण प्रतिष्ठित किया जाएगा।
नगर के शिव मंदिर कॉरिडोर परिसर में भगवान नंदीश्वर की विशाल मूर्ति कॉरिडोर की शोभा बनेगी। भगवान नंदी की मूर्ति का आकार साढ़े सात फीट ऊंचा, करीब 20 टन वजन बताया गया है। इस मूर्ति को काले संगमरमर के एक विशाल पत्थर को तराश कर बनाया गया है। मूर्ति को पूजन स्थल नीलकंठ मैदान में रखा गया है। प्राण प्रतिष्ठा से संबंधित धार्मिक अनुष्ठान 20 जून से शुरू होंगे और 24 जून को मूर्ति स्थापना होगी। इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए विधायक अमन गिरि स्वयं नगरवासियों को आमंत्रण पत्र बांट रहे हैं। आयोजन समिति के धर्मेंद्र गिरि मोंटी, पंकज सिंह यादव और सचिन सिंह आदि ने मूर्ति को फूल माला पहनाई।