फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मेजबान टीम ने जीती वॉलीबॉल प्रतियोगिता

Thu, 24 Jul 2025 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मेडल प्रदान करतीं प्रधानाचार्य पुष्पा गुप्ता। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
मोहम्मदी। उमा देवी चिल्ड्रेंस एकेडमी में आयोजित वाॅलीबॉल मैत्री मैच में मेजबान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेक्रेड हार्ट एकेडमी मैगलगंज को सीधे सेटों में 2–0 से पराजित किया।
विज्ञापन

यह मुकाबला बेस्ट ऑफ थ्री फॉर्मेट में खेला गया, जिसकी शुरुआत सुबह 10 बजे हुई। बड़ी संख्या में छात्रों व शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक देखा। पहले सेट में उमा देवी की टीम ने 15–5 से जीत दर्ज की, जबकि दूसरे सेट में उन्होंने 15–1 के बड़े अंतर से मैच अपने नाम किया। विजेता टीम में शहबाज खान, कप्तान ऋषभ गुप्ता, अहद गाजी, पियूष तिवारी, अक्षत शुक्ला, अमृत शुक्ला, आराध्य प्रताप, वंश वर्मा और अंशुमान जैसे खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई।
टीम के कोच आदर्श मिश्र और रवी राज ने खिलाड़ियों को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया। वहीं, सेक्रेड हार्ट एकेडमी की टीम का नेतृत्व कोच ललित के निर्देशन में हुआ। प्रधानाचार्य पुष्पा गुप्ता ने विजेता टीम को बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें