फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बिदक गया घोड़ा, पलट गया तांगा, बाल-बाल बचे सवार

Tue, 01 Aug 2023 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। कस्बा में स्टेट बैंक के पास तांगे का घोड़ा अचानक बिदक गया। इससे तांगा पलट गया। तांगे पर सवार एक महिला समेत दो बच्चे और बाइक सवार बाल-बाल बच गए। हलांकि उन्हें मामूली चोट आई हैं।
विज्ञापन

श्यामपुर गांव निवासी भजन्ने मंगलवार सुबह पत्नी और दो बच्चों को तांगे पर बैठाकर कहीं जा रहा था। स्टेट बैंक के पास तांगे में जुता घोड़ा बिदक गया। तांगा चालक ने घोड़े को काबू करने की काफी कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सका। घोड़ा बिदकने से तांगा पलट गया और उसमें सवार तीन लोग तांगे के नीचे दब गए। यह देख उधर से गुजर रहे राहगीरों और दुकानदारों ने तांगे को सीधा कर उसके नीचे दबी एक महिला और दो बच्चों को बमुश्किल निकाला। सभी को हल्की चोटें आई हैं। तांगा पलटने के दौरान एक बाइक चालक चपेट में आने से बाल-बाल बचा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें